राजस्थान: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 11, 2021 12:06 PM2021-08-11T12:06:58+5:302021-08-11T12:06:58+5:30

Rajasthan: Four accused arrested in gang rape case of married woman | राजस्थान: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर, 11 अगस्त राजस्थान के बाड़मेर जिले में चार युवकों द्वारा एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को तब हुई जब पीड़िता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थी। कार में सवार आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य ने कहा कि आरोपियों की पहचान चूनाराम, बाबूलाल, नरेश व किशन के रूप में हुई है। आरोपी 18-22 की उम्र के हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: Four accused arrested in gang rape case of married woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे