लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, पूर्वी हिस्से के 11 शहरों में भारी वर्षा की चेतावनी

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 19, 2019 04:08 IST

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर सहित 11 शहरों में भारी बारिश की यलो चेतावनी जारी की है।

Open in App

राजस्थान में 10 दिन के अंतराल के बाद मौसम फिर बदला और प्रदेश के चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, बूंदी, श्रीगंगानगर और नागौर  जिलों में आसमान से बारिश के रूप में राहत बरसी, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर सहित 11 शहरों में भारी बारिश की यलो चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में हुई बरसात से तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। राजधानी में भी गुरुवार शाम हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर और टोंक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और कहा है कि यहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  राजस्थान में गत दस दिनों से बादलों की आवाजाही से तापमान में कमी आई है। प्रदेश का बीकानेर जिला दिन में 39.4 डिग्री और रात में 31.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। जयपुर में तापमान 28.7 डिग्री रहा।

नागौर के परबतसर में भी मेघ मेहरबान हुए। यहां आज दोपहर लगभग आधा घंटे झमाझम बारिश हुई। कई दिनों से गर्मी से परेशान व फसलों को प्यासा देखकर परेशान हो रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। कई स्थानों पर बारिश के चलते पानी भर गया। इस बारिश को फसलों के लिए अमृत सा माना जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos