लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: करणपुर में पड़े 86. 92% फीसदी वोट, EVM खराब होने की वजह से हुआ पुनर्मतदान

By अनुभा जैन | Updated: December 10, 2018 16:48 IST

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 163, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 18 बीबी में हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए आज पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया है।

Open in App

श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव 18 बीबी के मतदान केंद्र संख्या 163 में आज सुबह 8 से बजे से हुये पुनर्मतदान  में  शाम 5 बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानाराम ने बताया कि इस बूथ पर 7 दिसंबर को मतदान के दौरान कुछ समय बाद ईवीएम फॉल्ट होने की वजह से बंद हो गई थी। फॉल्ट दूर न होने पर इसके बाद दूसरी ईवीएम लगानी पड़ी थी।

इससे मतदान दोनों ईवीएम में फीड हो गया। इस पर आयोग ने एक ही ईवीएम से बूथ का मतगणना करने के लिए पुनर्मतदान करवाने का निर्णय लिया। इस बूथ पर कुल 390 मतदाता हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 163, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 18 बीबी में हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए आज पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग, राज्य प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण केवल एक जगह पुनर्मतदान की जरूरत पड़ी है जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में 6 विधानसभा क्षेत्रों के 8 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था। वहीं 2008 में हुए विधानसभा आम चुनाव में 24 विधानसभा क्षेत्रों के 130 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था. इसके अलावा 2003 में 22 विधानसभा क्षेत्रों के 41 मतदान केंद्रों पर, 1998 में 19 विधानसभा क्षेत्रों के 44 मतदान केंद्र और 1993 के चुनाव में 25 विधानसभा क्षेत्रों की 87 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी