राजस्थान चुनाव: टोंक से सचिन पायलट की जीत तय, इन 12 सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला

By अनुभा जैन | Published: December 9, 2018 04:54 PM2018-12-09T16:54:11+5:302018-12-09T16:54:36+5:30

गुर्जर और कांग्रेस वोट बैंक के आधार पर सचिन पायलट को टिकट दिया गया है। अगर मुस्लिम मतदाताओं को देखा जाये तो 90 फीसदी मत कांग्रेस को ही मिले हैं।

Rajasthan elections: Sachin Pilot in Tonk, these 12 seat fight between Congress-BJP | राजस्थान चुनाव: टोंक से सचिन पायलट की जीत तय, इन 12 सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला

राजस्थान चुनाव: टोंक से सचिन पायलट की जीत तय, इन 12 सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला

राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 12 सीटें हाॅट सीट बनी हुयी हैं। इनमें झालरापाटन जहां से राजपूत बागी चेहरा मानवेंद्र सिंह कांग्रेस की ओर सेे और भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच कड़ा मुकाबला है। पूर्व चुनाव में जहां 77.84 प्रतिषत वोटिंग हुयी थी वहीं इस बार यहां 2 प्रतिषत अधिक यानि 79.72 प्रतिषत वोटिंग दर्ज की गयी है।

दूसरी सीट यानि टोंक में कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट और भाजपा की तरफ से मंत्री युनुस खां मैदान में आमने सामने हैं। पिछली बार के 66.2 प्रतिषत की तुलना में इस बार यहां 76 प्रतिषत मतदान हुआ। दर्ज किया गया। भाजपा ने मुस्लिम व परंपरागत वोटों के विष्वास के साथ युनुस खां को मैदान मे उतारा है। 55 हजार मुस्लिमों और ओबीसी वोट बैंक को आधार मानते हुये युनुस खां को जीत का दावेदार माना जा रहा है।

वहीं, गुर्जर और कांग्रेस वोट बैंक के आधार पर सचिन पायलट को टिकट दिया गया है। अगर मुस्लिम मतदाताओं को देखा जाये तो 90 फीसदी मत कांग्रेस को ही मिले हैं। इस बार जाट, हरिजन व खटीक समाज सहित कांग्रेस के अल्पसंख्यक वर्ग के प्रत्याषी की वजह से कांग्रेस के खिलाफ जाने वाले वोट भी कांग्रेस के पक्ष में आने से कांग्रेस मजबूत दिखायी दे रही है। पायलट ने बडी ही चतुराई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मंच से कांग्रेस जीत के लिये पूरी तरह से तैयार किया साथ ही हर जाति के भाजपा के वोटबैंक को अपने पक्ष मे करने का प्रयास भी किया। इसके अलावा भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने का बेहतरीन प्रयास भी किया। इन सब समीकरणों से चुनावी हवा कांग्रेस व पायलट के पक्ष में बनती जा रही है। 

तीसरी हाॅट सीट सरदारपुरा सीट है जहां कांग्रेस की ओर से कांग्रेस महासचिव अषोक गहलोत और भाजपा की ओर से शंभु सिंह खेतासर आमने सामने हैं। पिछले विधानसभा चुनावों से इस बार 4 प्रतिषत के अंतर के साथ जहां 63 प्रतिषत मतदान हुआ था इस बार 66.17 प्रतिषत वोटिंग हुयी। 

चैथी सीट उदयपुर की है। इस सीट पर भाजपा की ओर से प्रदेष के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया और कांग्रेस की ओर से ब्राहम्ण चेहरा डा गिरीजा व्यास है। गिरीजा पहले भी कटारिया को मात दे चुकी हैं। इस बार यहां 66 प्रतिषत मतदान हुआ है। 

सांगानेर सीट के त्रिकोणीय मुकाबला भी भारत वाहिनी पार्टी के घनष्याम तिवाडी, भाजपा की ओर से अषोक लाहोटी और कांग्रेस की ओर से पुष्पेन्द्र भारद्वाज के बीच महत्वपूर्ण व रोचक बना हुआ है। पिछले चुनावों में जहां 69 प्रतिषत मतदान हुआ था वहीं इस बार भी करीब 69 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया है। 

अन्य हाॅट सीटों में नाथद्वारा, आदर्ष नगर, उदयपुर, खींवसर, भरतपुर व सपोटरा सीटें प्रमुख हैं। अब तो 11 दिसंबर का इंतजार है जब यह पता चलेगा की जीत किसके खाते में आती हैं। 

Web Title: Rajasthan elections: Sachin Pilot in Tonk, these 12 seat fight between Congress-BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे