लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: अरुण जेटली ने घोषणापत्र जारी कर बांधे वादों के पुल, कहा- किसानों की आय करेंगे दोगुनी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2018 12:37 IST

Rajasthan Elections 2018: प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

Open in App

राजस्थान जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजस्थान में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी जेटली ने वादों के पुल भी बांधे। उन्होंनों किसनों की आय दोगुना करने का वादा किया है। इसके साथ ही राज्य की समूचे विकास की बात भी कही है। 

अरुण जेटली ने कहा, भाजपा का गौरव संकल्प पत्र राजस्थान के भविष्य का रोडमैप बताता है। अरुण जेटली ने कहा, केंद्र और राज्य सरकारों का गरीब तक पहुंचने का परिणाम विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा फैक्टर होगा। 

 मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ में अरुण जेटली ने कहा, 'प्रदेश में नगरों का विकास वसुंधरा जी की बड़ी उपलब्धि है। हमने 40 सालों के बाद वन रैंक, वन पेंशन का नियम लागू किया है। सारी कोशिश है कि आम आदमी तक लाभ पहुंचाया जाए। जेटली ने कहा, ''देश में जो आर्थिक प्रगति है जब उसका विकास अधिक बढ़ता है तो स्वाभाविक है वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, वो हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में उसके चिह्न दिखाई देते हैं, और उससे विकास जब बढ़ता है तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है।"

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर 2018 को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर तक की थी। नाम वापसी 22 नवंबर तक लिया गया। जबकि 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

 वहीं, प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावअरुण जेटलीराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप