राजस्‍थान चुनावः पीएम मोदी बेणोश्वर तो गहलोत त्रिपुरा सुंदरी की शरण में

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 23, 2018 05:02 IST2018-11-23T05:00:08+5:302018-11-23T05:02:13+5:30

भाजपा के बागी उम्मीदवार बड़ी परेशानी हैं और दूसरा, सत्ता विरोधी लहर के चलते भाजपा के लिए सीटें बचाना इसलिए मुश्किल है।

Rajasthan Election: PM Modi reach Benoshwar & Gehlot at Tripura Sundari | राजस्‍थान चुनावः पीएम मोदी बेणोश्वर तो गहलोत त्रिपुरा सुंदरी की शरण में

राजस्‍थान चुनावः पीएम मोदी बेणोश्वर तो गहलोत त्रिपुरा सुंदरी की शरण में

दक्षिण राजस्थान की करीब डेढ़ दर्जन सीटें भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये सीटें जिसके पास होती हैं, प्रदेश में उसकी ही सरकार होती है.

पिछले विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ही कांग्रेस से चुनाव जीते थे और अधिकतर सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया था, लेकिन इस बार की तस्वीर बदल गई है.

एक तो वहां भाजपा के बागी उम्मीदवार बड़ी परेशानी हैं और दूसरा, सत्ता विरोधी लहर के चलते भाजपा के लिए सीटें बचाना इसलिए मुश्किल है कि भाजपा लहर के बावजूद पिछली बार कई सीटें तो पांच हजार से भी कम वोटों से भाजपा ने जीती थीं. 

 राजस्थान में देव-दर्शन के साथ चुनाव प्रचार का दौर प्रारंभ हो गया है. पीएम मोदी इसलिए बेणोश्वर जा रहे हैं कि यह इस क्षेत्र में आदिवासियों का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है, जहां हर साल बेणोश्वर मेले में लाखों आदिवासी दर्शनार्थ आते हैं. यहां के संगम में अस्थियां भी विसजिर्त की जाती हैं. संभवतया 26 नवंबर 2018 को बेणोश्वर से पीएम मोदी दक्षिण राजस्थान के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे.

दक्षिण राजस्थान में ही सत्ता सुख प्रदान करने वाली देवी त्रिपुरा सुंदरी का दरबार है, जहां सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक मंत्री, मुख्यमंत्री जाते रहे हैं.  गहलोत 23 नवंबर 2018 को देवी त्रिपुरा के दर्शन के साथ ही दक्षिण राजस्थान में कांग्रेस का चुनाव प्रचार प्रारंभ करेंगे.

एक दिन में गहलोत की कई रैलियां

इस दिन गहलोत छोटी सरवन में बांसवाड़ा विस से कांग्रेस उम्मीदवार अर्जुन बामनिया और रोहिनवाडी में बागीदौरा विस से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में दो आमसभा को संबोधित करेंगे. गहलोत दोपहर ढाई बजे डूंगरपुर मुख्यालय पर गांधी आश्रम में डूंगरपुर जिले के चारों कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनता को संबोधित करेंगे, जबकि वे शाम 4 बजे खेरवाड़ा में डॉक्टर दयाराम परमार के समर्थन में रैली करेंगे.

Web Title: Rajasthan Election: PM Modi reach Benoshwar & Gehlot at Tripura Sundari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे