लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : जिंदा जलायी गई बलात्कार पीड़िता की मौत, बलात्कार के आरोपी सहित दो लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:29 IST

Open in App

जयपुर, छह मार्च राजस्थान में जिंदा जलाई गई बलात्कार पीड़िता की शनिवार सुबह इलाज के दौरान जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक व्यक्ति वह है जिसके खिलाफ महिला ने दो साल पहले बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रभावित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

यह घटना हनुमानगढ़ जिले की है। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के एक व्यक्ति पीड़िता के मकान में घुसा और बाहर से कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर दरवाजा खटखटाया। जब पीड़िता ने दरवाजा खोला आरोपी ने जलती हुई एक लकड़ी उसकी ओर फेंक दी जिससे वहां आग लग गयी और महिला बुरी तरह से झुलस गयी।

झुलसी हुई महिला को पहले सीएचसी गोलूवाला ले जाया गया और बाद में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला की नानी का आरोप है कि उनकी नातिन के साथ बलात्कार करने वाले प्रदीप विश्नोई ने उसे जिंदा जलाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है और विश्नोई की भूमिका की जांच की जा रही है। पहले वाले मामले में विश्नोई जमानत पर है और पुलिस उससे इस मामले में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घटना के बाद पीड़िता के घर से जाता दिख रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने बताया कि घटना को काफी गंभीरता से लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। इस सिलसिले में हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक एस आई सी ए डब्ल्यू यूनिट, हनुमान गढ़ द्वारा जांच की जा रही है। अनुसंधान अधिकारी की मदद में साइबर तकनीक में दक्ष पुलिस कर्मियों को भी जांच टीम में शामिल किया गया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?