लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के 177 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार के करीब पहुंची, जयपुर में फिर बढ़े केस

By गुणातीत ओझा | Updated: May 16, 2020 15:34 IST

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 177 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4924 हो गयी है। अकेले जयपुर में ही 122 नये मामले आए हैं जिनमें से 116 संक्रमित जयपुर की जिला जेल में मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 177 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4924 हो गयी है। अकेले जयपुर में ही 122 नये मामले आए हैं जिनमें से 116 संक्रमित जयपुर की जिला जेल में मिले हैं।

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 177 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4924 हो गयी है। अकेले जयपुर में ही 122 नये मामले आए हैं जिनमें से 116 संक्रमित जयपुर की जिला जेल में मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे तक जयपुर में कुल 122, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, भीलवाड़ा में छह, अजमेर में चार, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 122 नये मामलों में से 116 तो जिला जेल से ही आए हैं। जयपुर शहर में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1507 हो गयी है।

जयपुर जिला जेल में फैला कोरोना वायरस, 48 हुए संक्रमित

जयपुर की जिला जेल में 48 संक्रमित मिलने से जेल अधिकारियों में खलबली मच गयी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में कुल 55, डूंगरपुर में 21, उदयपुर में नौ, सिरोही में दो और कोटा, झुंझुनू तथा भरतपुर में एक-एक नया मामला सामने आया। जयपुर के 55 नये मामलों में से 48 तो जिला जेल से ही सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते तीन दिन में लगातार एक ही दिन में 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गयी है। अकेले जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’