लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: धौलपुर व अलवर में बने कांग्रेस के जिला प्रमुख

By भाषा | Updated: October 30, 2021 11:00 IST

Open in App

जयपुर, 30 अक्टूबर राजस्‍थान के अलवर व धौलपुर की जिला परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी शनिवार को जिला प्रमुख निर्वाचित हुए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धांतों की जीत बताते हुए खुशी व्यक्त की।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन जिलों में जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव में बहुमत हासिल किया था और शनिवार को यहां उसने इनमें अपने बोर्ड गठित किए। धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी तथा अलवर में बलबीर सिंह जिला प्रमुख बने।

अलवर जिला परिषद में सदस्य के कुल 49 पदों में कांग्रेस ने 25 सीटें जीती हैं। भाजपा के 20 उम्मीदवार विजयी रही तो चार जगह निर्दलीयों ने बाजी मारी। वहीं धौलपुर जिला परिषद के 23 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस 17 जबकि भाजपा छह सीटों पर जीती है।

दोनों जिलों में 22 पंचायत समिति प्रधान का चुनाव भी शनिवार को हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अलवर एवं धौलपुर दोनों जिलों में जिला प्रमुख एवं यहां की 22 पंचायत समितियों में 14 प्रधान कांग्रेस एवं 2 प्रधान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार एवं 6 बीजेपी के बने हैं। सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों, प्रधानों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा आम मतदाताओं के प्रति आभार।'

गहलोत ने आगे लिखा,'यह राज्य सरकार के सुशासन व सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धांतों की जीत है।'

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विजेता उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा,'सभी जिला परिषद सदस्यों को बहुत धन्यवाद। आप सभी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपके जिलों में विकास कार्यों हेतु प्रतिबद्ध है।'

इसके साथ ही डोटासरा ने ट्वीट किया,'आज 22 पंचायत समितियों के जारी पंचायत चुनावों के परिणाम में कांग्रेस के 14 और 2 कांग्रेस समर्थित सहित कुल 16 प्रधान कांग्रेस पार्टी के बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई एवं सभी पंचायत समिति सदस्यों को भी बहुत धन्यवाद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’