लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Crisis: गहलोत खेमे के शांति धारीवाल ने घेरा कांग्रेस आलाकमान को, बोले- 'नाराज विधायक गद्दारों के पुरस्कार को बर्दाश्त नहीं करेंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2022 21:12 IST

गहलोत खेमे की ओर से राजस्‍थान के संसदीय कार्य मंत्री शांत‍ि धारीवाल ने कांग्रेस महासचिव अजय माकन के आरोपों पर पलटवार करते हुए सोमवार को आरोप लगाया क‍ि वह पार्टी के विधायकों से पक्षपातपूर्ण तरीके से बात कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देधारीवाल ने सचिन पायलट पर हमला करते हुए कहा विधायक गद्दारों का पुरस्कृत होना बर्दाश्त नहीं करेंगेअजय माकन सचिन पायलट के पक्ष में पक्षपातपूर्ण तरीके से विधायकों से बात कर रहे थेमाकन विधायकों को सचिन पायलट के पक्ष में जुड़ने के लिए कह रहे थे, हमारे पास इसके सबूत हैं

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस विवाद में अशोक गहलोत खेमा किसी भी कीमत पर झुकने के लिए तैयार नहीं दिखाई दे रहा है और गहलोत-पायलट खेमे के बीच चल रहा यह शीत युद्ध अब भद्दी शक्ल लेने लगा है। जयपुर से दिल्ली तक कांग्रेस के गलियारे में उठे इस तुफान को शांत कर पाने में कांग्रेस हाईकमान बेबस नजर आ रहा है।

कांग्रेस संगठन को लग रहा है कि गहलोत खेमे के विधायक अनुशासनहीनता कर रहे हैं, वहीं बागी विधायकों को लग रहा है कि अशोक गहलोत की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने के बाद केंद्रीय कमान उनके उपर सचिन पायलट को थोप रहा है।

इसी क्रम में गहलोत खेमे की ओर से हमले और तेज हो गये हैं। राजस्‍थान के संसदीय कार्य मंत्री और सीएम अशोक गहलोत के वफादार शांत‍ि धारीवाल ने कांग्रेस महासचिव अजय माकन के आरोपों पर पलटवार करते हुए सोमवार को आरोप लगाया क‍ि वह पार्टी के विधायकों से पक्षपातपूर्ण तरीके से बात कर रहे थे। 

मंत्री धारीवाल ने सचिन पायलट पर हमला करते हुए माकन के कार्यशैली की आलोचना की और उनका नाम न लिये बगैर कहा, "राजस्थान के विधायक गद्दारों को पुरस्कृत करना बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाने के लिए एक महासचिव खुद प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में ज़ाहिर तौर पर विधायकों को नाराज़ होना ही था। मेरे पास नाराज़ विधायकों के फोन आए थे।"

खबरों के मुताबिक अजय माकन ने आज द‍िन में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायकों द्वारा व‍िधायक दल की बैठक में ल‍िए जाने वाले प्रस्‍ताव के लिए शर्तें रखे जाने की आलोचना की। माकन ने कहा कि इन विधायकों का व‍िधायक दल की आध‍िकार‍िक बैठक में शामिल न होकर उसके समानांतर कोई अन्य बैठक करना ‘‘अनुशासनहीनता’’ है।

जिसके बाद माकन के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए धारीवाल ने सोमवार की शाम में पत्रकारों से कहा, ‘‘महासचिव और प्रदेश प्रभारी (अजय माकन) पर मेरा आरोप है कि वह पक्षपातपूर्ण तरीके से यहां के विधायकों से बात कर रहे थे। कई दिनों से लगातार ये सूचनाएं आ रही थीं कि वह सचिन पायलट के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा करते थे। वह विधायकों को उनसे जुड़ने के लिए कहा करते थे, हमारे पास इसके सबूत हैं।’’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम सोनिया गांधी के सिपाही हैं। मेरे पर बीते 50 साल में एक बार भी अनुशासनहीनता का आरोप नहीं लगा। पार्टी महासचिव व प्रभारी ऐसे (पार्टी से बगावत करने वाले) लोगों को मुख्‍यमंत्री बनाने का मिशन लेकर आया है तो विधायकों को तो नाराज होना ही था।’’

मालूम हो कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात मुख्‍यमंत्री निवास पर होनी थी लेकिन गहलोत के समर्थक विधायकों ने इसमें भाग नहीं लिया। नाराज विधायकों ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से विधानसभा अध्‍यक्ष सीपी जोशी से म‍िलने चले गए थे और उन्‍हें अपना इस्‍तीफे सौंप दिया था। गहलोत समर्थक सचिन पायलट के अशोक गहलोत के बाद सीएम बनाये जाने का विरोध कर रहे हैं।

टॅग्स :अजय माकनसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?