लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अब गहलोत Vs कांग्रेस हाईकमान हुई लड़ाई? गहलोत गुट की बैठक पर बोले अजय माकन- ये अनुशासनहीनता है

By विनीत कुमार | Updated: September 26, 2022 14:03 IST

राजस्थान में कांग्रेस के बीच जारी खींचतान पर अजय माकन ने पत्रकारों से कहा कि विधायकों की रविवार शाम प्रस्तावित बैठक से पहले शांति धारीवाल के यहां हुई मीटिंग सरासर अनुसाशनहीनता है।

Open in App
ठळक मुद्देशांति धारीवाल के यहां रविवार शाम विधायकों की बैठक से पहले हुई मीटिंग को अजय माकन ने अनुसाशनहीनता बताया।अजय माकन ने ये भी कहा कि अशोक गहलोत गुट के विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों से अलग-अलग मिलने को तैयार नहीं हुए।अजय माकन के अनुसार गुहलोत गुट से तीन शर्ते उनके पास रखी गई थी, कांग्रेस नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं।

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के लिए संकट और गहराता नजर आ रहा है। सूत्रों से आई जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत Vs सचिन पायलट की लड़ाई अब गहलोत Vs कांग्रेस हाईकमान का रूख लेने लगी है। कांग्रेस नेतृत्व गहलोत गुट के विधायकों की मांग मानने के लिए तैयार नहीं है और इसकी एक तरह से तस्दीक दिल्ली से बतौर पर्यवेक्षक राजस्थान गए अजय माकन ने भी सोमवार सुबह कर दी। अजय माकन के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी राजस्थान में रविवार शाम होने वाली विधायकों की मीटिंग के लिए राजस्थान पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार अब दोनों वापस दिल्ली लौट रहे हैं। 

दिल्ली के पर्यवेक्षकों से अलग-अलग मिलने को विधायक तैयार नहीं

अजय माकन ने पत्रकारों को सोमवार सुबह बताया कि इस्तीपा देने वाले विधायकों ने उनसे और मल्लिकार्जुन खड्गे से एक-एक कर मिलने की शर्त को मानने से इनकार कर दिया। अजय माकन ने कहा, 'कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, शांति धारीवाल और सीपी जोशी ने हमसे मुलाकात की और शर्तें रखी। इसमें एक शर्त ऐसे प्रस्ताव की घोषणा करनी थी जिसमें 19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पास सीएम नियुक्त करने का अधिकार हो। हमने कहा कि ये हितों का टकराव होगा।'

'ये सरासर अनुशासनहीनता है'

माकन ने कहा कि दूसरी शर्त थी कि विधायक ग्रुप में मिलना चाहते थे। माकन ने कहा कि विधायक दल की बैठक से पहले धारीवाल ने रविवार शाम अपने आवास पर गहलोत गुट के विधायकों की बैठक की थी। यह सबकुछ सरासर अनुशासनहीनता है।

माकन ने कहा, 'पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इसके समानांतर में मंत्री धारीवाल के घर पर बैठक की गई। यह प्रथम दृष्टि में अनुशासनहीनता का काम है। आगे देखते हैं कि उन पर क्या कार्रवाई होती है।'

साथ ही माकन ने कहा, 'कांग्रेस में ऐसे शर्तों पर बात नहीं होती। हमने विधायकों को कहा है कि कि हम उनकी बात सोनिया गांधी तक पहुंचाएंगे। इसके बाद वे गहलोत से बात करेंगी और फैसला लिया जाएगा।'

सचिन पायलट ने कहा- दिल्ली नहीं जाएंगे

दूसरी ओर राजस्थान में सियासी संकट के बीच सचिन पायलट ने साफ किया है कि वह जयपुर में रहेंगे। इंडिया टुडे के अनुसार उन्होंने कहा, 'मैं जयपुर में हूं और मैं अभी दिल्ली नहीं जा रहा हूं। आलाकमान को अपने फैसले लेने दें और फिर मैं अपना फैसला लूंगा।'

टॅग्स :राजस्थान समाचारअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?