राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए करते हैं दिल्ली की यात्राएं, अपराध नियंत्रण पर नहीं है कोई ध्यान: BJP नेता गुलाबचंद कटारिया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 13:55 IST2020-01-13T13:55:49+5:302020-01-13T13:55:49+5:30
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता कानून- व्यवस्था को बनाये रखने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास समय नहीं है और विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए करते हैं दिल्ली की यात्राएं, अपराध नियंत्रण पर नहीं है कोई ध्यान: BJP नेता गुलाबचंद कटारिया
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने राज्य में बढ़ते अपराध के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों के ग्राफ पर लगाम तब लग सकती है जब मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिये दिल्ली की यात्राएं रोककर अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित करें।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग भी है। नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता कानून- व्यवस्था को बनाये रखने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके पास समय नहीं है और विभागीय निगरानी नहीं की जा रही है।
एक प्रश्न का जवाब देते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास उनकी सरकार और कुर्सी बचाने का भार है और इसी कारण उन्हें अक्सर दिल्ली की यात्रा पर जाना होता है।
उन्होंने कहा कि यदि वह :गहलोत: अपनी दिल्ली- जयपुर की यात्राओं पर लगाम लगायें तब अपने विभाग पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में 2019 में अपराधों में 31 प्रतिशत बढोत्तरी हुई है। उन्होंने राज्य के लिये अलग गृहमंत्री का भी सुझाव दिया है।