लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: राजीव गांधी की जयंती पर सीएम अशोक गहलोत शुरू करेंगे इंदिरा रसोई योजना, गरीबों को 8 रुपये में मिलेगा खाना

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 08:35 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राज्य में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों को 8 रुपये में खाना दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत गुरुवार को अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेंगे।नगरीय क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को आठ रुपये में शुद्ध पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।राज्य सरकार हर साल 100 करोड़ रुपये वहन करेगी और प्रति थाली 12 रुपये अनुदान देगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को आठ रुपये में शुद्ध पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार सुबह 11 बजे अशोक गहलोत इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा रसोई योजना की वर्चुअल लॉन्चिंग करेंगे। अशोक गहलोत ने कुछ दिनों पहले इसकी घोषणा की थी और कहा था कि 'कोई भूखा ना सोए' के संकल्प के तहत 20 अगस्त से राज्य के नगरीय क्षेत्रों में इंदिरा रसोई योजना शुरू होगी।

योजना के तहत दिया जाएगा दोपहर और रात खाना

इस योजना के तहत राज्य सरकार हर साल 100 करोड़ रुपये वहन करेगी और प्रति थाली 12 रुपये अनुदान देगी। प्रदेश के सभी 213 नगरीय निकायों में 358 रसोइयों का संचालन किया जाएगा, जहां जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ बैठाकर भोजन खिलाया जाएगा। वहीं जयपुर शहर में नगर निगम जयपुर ग्रेटर व हैरिटेज में 10-10 स्थानों पर इंदिरा रसोई शुरू होगी।  राजस्थान सरकार इस योजना के संचालन में सेवाभावी संस्थाओं व स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग भी लेगी। अधिकारियों के अनुसार इस योजना में दोनों समय का भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कोई भी 8 रुपये में खा सकता है खाना

जिलाधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि जयपुर जिले की 12 नगर पालिकाओं में भी 20 अगस्त से इंदिरा रसोई शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में दोपहर का भोजन सामान्यतः सुबह 8.30 बजे से मध्यान्ह एक बजे तक और रात्रिकालीन भोजन शाम पांच बजे से आठ बजे तक उपलब्ध करवाया जाएगा। भोजन करने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज की कोई आवश्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति आठ रुपये में भोजन की थाली लेकर खा सकता है।

गुणवत्ता संबंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर

अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय समिति द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। गुणवत्ता संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत जिला कलेक्टर या स्वायत्त शासन विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001806127 पर दर्ज करवाई जा सकेगी। योजना के तहत किस शहर में किस रसोई में किसने और कितने लोगों ने खाना खाया, इसकी रियल टाइम निगरानी के लिए योजना की वेबसाइट भी तैयार की गई है। योजना की लॉन्चिंग के समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस वेबसाइट का भी लोकार्पण करेंगे। योजना की मॉनिटरिंग के लिए एक मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है।

बीजेपी ने शुरू की थी अन्नपूर्णा रसोई योजना

बता दें कि इससे पहले राज्य की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में दिसंबर 2016 में अन्नपूर्णा रसोई योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत शहरों में मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को खाना खिलाया जाता था, लेकिन मौजूदा अशोक गहलोत सरकार ने खाने की गुणवत्ता और भुगतान संबंधी कई खामियों को आरोप लगाते हुए यह योजना बंद कर दी।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकारराजीव गाँधीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब