लाइव न्यूज़ :

'देश में लोकतंत्र कहां बचा है?', राजस्थान CM अशोक गहलोत ने किया सवाल

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 15, 2020 13:18 IST

मध्य प्रदेश में जारी सत्ता संकट के बीच अब गुजरात में राज्यसभा चुनाव में सियासी संकट के मद्देनजर गुजरात के विधायकों को भी राजस्थान के सुरक्षित गढ़ की शरण लेनी पड़ रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने दलबदल कानून का तगड़ा तोड़ तलाश लिया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल किया है

किसी मंदिर की दानपेटी पर छोटा-सा ताला इसलिए लगाया जाता है कि किसी साहुकार का ईमान नहीं डोल जाए, चोर तो पूरी दानपेटी ही उठा कर ले जाएगा. कुछ ऐसा ही हाल सियासत में आदर्श स्थापित करने के लिए बने दलबदल कानून का हो रहा है. जब चारों ओर कैसे भी सत्ता हांसिल करने की राजनीति जोरों पर हो तो दलबदल कानून बेमतलब होता जा रहा है, राजनीतिक दलों ने, खासकर बीजेपी ने दलबदल कानून का तगड़ा तोड़ तलाश लिया है. 

मध्य प्रदेश में जारी सत्ता संकट के बीच अब गुजरात में राज्यसभा चुनाव में सियासी संकट के मद्देनजर गुजरात के विधायकों को भी राजस्थान के सुरक्षित गढ़ की शरण लेनी पड़ रही है. इन हालात पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल किया है कि- देश में लोकतंत्र कहां बचा है? 

उन्होंने ट्वीट किया- बीजेपी ने पूरे देश में जो हालात बना रखे हैं, उसका रिफ्लेक्शन है कि पहले महाराष्ट्र के लोग आए थे, फिर एमपी के, अब गुजरात के आ रहे हैं. ये नौबत क्यों आ रही है? पूरे मुल्क में इतना आतंक का माहौल बना दिया है, कोई सरकार से असहमति व्यक्त करे तो वो देशद्रोही है. देश में लोकतंत्र कहां बचा है?

टॅग्स :मध्य प्रदेशगुजरातराज्यसभा चुनावज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल