लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: April 29, 2021 10:16 IST

Open in App

जयपुर, 29 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोविड-19 की जांच में बृहस्पतिवार को संक्रमित पाये गये। गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुझे संक्रमण का कोई लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’’

गहलोत ने कहा कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पृथक-वास में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 16,613 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब