लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव: बीजेपी के रहे खाली हाथ, विपक्षी पार्टी कांग्रेस फायदे में रही!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 25, 2019 06:04 IST

राजस्थान के इस विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी खाली हाथ, तो कांग्रेस फायदे में रही है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मण्डावा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुई रीटा चौधरी को हार्दिक बधाई.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा की दो सीटों- मंडावा व खींवसर में हुए उपचुनाव में मंडावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी ने भाजपा की सुशीला को हरा दिया है.खींवसर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल कांग्रेस से कांटे की टक्कर में चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के हरेन्द्र मिर्धा को हराया है.

राजस्थान विधानसभा की दो सीटों- मंडावा व खींवसर में हुए उपचुनाव में मंडावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी ने भाजपा की सुशीला को हरा दिया है, लेकिन खींवसर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल कांग्रेस से कांटे की टक्कर में चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के हरेन्द्र मिर्धा को हराया है.

राजस्थान के इस विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी खाली हाथ, तो कांग्रेस फायदे में रही है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मण्डावा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुई रीटा चौधरी को हार्दिक बधाई. खींवसर उपचुनाव सभी ने एकजुट होकर मजबूती से लड़ा, जहां लोकसभा चुनावों में इस सीट पर लगभग 55000 का डिफरेंस रहा वहीं सिर्फ 5 महीने बाद करीब 4630 का अंतर हमारे लिए जीत के समान ही है.

याद रहे, राजस्थान में विधानसभा की इन दो सीटों- खींवसर और मंडावा के लिए इस सोमवार को मतदान हुआ था. पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में नागौर की खींवसर सीट से विधायक बने हनुमान बेनीवाल और झुंझुनू की मंडावा सीट से विधायक बने नरेंद्र खींचड लोकसभा चुनाव 2019 जीत गए थे, जिसके कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था.

मंडावा सीट बीजेपी के पास थी, लेकिन इस सीट पर कांग्रेस जीत गई है, तो खींवसर सीट सियासी समझौते के तहत बीजेपी ने आरएलपी को दे दी थी, जहां से आरएलपी ने फिर से जीत दर्ज करवाई है.

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल