लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विस उपचुनाव : शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो, भाजपा एक सीट पर आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:14 IST

Open in App

जयपुर, दो मई राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार को हो रही है और शुरुआती रूझान में कांग्रेस दो और भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, राजसमंद सीट पर भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस के तनसुख बोहरा से आगे चल रही है।

वहीं, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी तथा मनोज कुमार अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी भाजपा के क्रमश: रतनलाल जाट और खेमाराम से आगे चल रहे हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और सुबह 11 बजे तक सुजानगढ़ सीट के लिए 30 में से सात, राजसमंद में 25 में से 11 और सहाड़ा सीट पर 28 में से नौ चरणों की मतगणना हो चुकी है।

गौरतलब है राज्य की राजसमंद, सुजानगढ़ और सहाड़ा सीट पर 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव में 60.37 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब