लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: NEET के बाद अब REET 2022 की परीक्षा में महिला उम्मीदवारों के उतरवाए गए दुपट्टे, हटाए गए साड़ी के पिन

By आजाद खान | Updated: July 24, 2022 11:29 IST

बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में महिला उम्मीगवारों के साड़ी के पिन और उनके मंगलसूत्र को भी उतारने को कहा गया है। कुछ उम्मीदवारों से उनके घाव वाली पट्टी भी हटाने को बोला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देREET 2022 की परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को उनके दुपट्टे हटाने को कहा गया है। यही नहीं साड़ी की पिन, मंगलसूत्र, चूड़ियां और चेन भी निकालने को कहा गया है।मामला तब सामने हुआ है जब कुछ दिन पहले नीट 2022 की परीक्षा में छात्रा को इनरवियर को उतारने को कहा गया था।

REET 2022 Dress Code:राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2022 में छात्राओं और महिलाओं को दुप्पट्टे और साड़ी के पिन को उतारने को कहा गया है। यही नहीं महिलाओं से जांच प्रक्रिया के नाम पर उनके मंगलसूत्र, चूड़ियां, चेन, ब्रेसलेट कंगन और हेयर क्लिप को भी उतारने को कहा गया है। 

यह घटना तब सामने आई है जब कुछ दिन पहले नीट की परीक्षा में एक छात्रों को उसके इनरवियर को उतारने को कहा गया था। महिला उम्मीदवारो का यह भी कहना है कि जिन महिलाओं के कुर्ते या सूट के बटन लगे थे, उन्हें भी कैंची से काटा गया। फिलहाल मामले में रीट के अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 की परीक्षा 23 जुलाई यानी कल हुई थी। इस परीक्षा के पहले शिफ्ट के लिए 11160 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। यह परीक्षा 32 सेन्टर पर आयोजित किया गया था।

क्या है पूरा मामला

इन्डिया डाट कॉम के मुताबिक, राजस्थान के मॉडर्न स्कूल, एमबी स्कूल, बीएड कॉलेज, गुरुकुल, महारावल स्कूल और किशनलाल गर्ग स्कूल में महिला छात्राओं को उनके डुपट्टे को हटाने को कहा गया था और उसे परीक्षा संचालन अधिकारियों रखा गया था। 

बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले लड़कें और महिलाओं को अलग-अलग लाइन में खड़ा किया गया था और फिर उन की चेकिंग हुई थी। इस दौरान उनकी पूरी चेकिंग की गई और छात्राओं को उनके डुपट्टे भी हटाने को कहा गया। 

यही नहीं जो महिला उम्मीदवार शादी शुदा थी उन्हें मंगलसूत्र, चूड़ियां, चेन, ब्रेसलेट कंगन और हेयर क्लिप को भी हटाने को कहा गया है। उम्मीदवारों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पहले से लगे जख्मों पर से पट्टी को भी हटाने को कहा गया था। 

NEET परीक्षा में छात्रा के उतरवाए गए थे इनरवियर

आपको बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को हुए नीट यूजी 2022 की परीक्षा में एक छात्रा के इनरवियर उतरवाए गए थे। जांचकर्मियों ने छात्रा के इनरवियर पर आपत्ति जताई थी और उसे पहनकर परीक्षा में जाने से रोका था।

इस मामले को लेकर बहुत विवाद हुआ था और बाद में पुलिस में शिकायत और राष्ट्रीय महिला आयोग तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दखल के बाद सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :राजस्थाननीटexamक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?