लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पांच भाई-बहन सहित 8 लोगों की डूबने से हुई मौत

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 6, 2019 04:38 IST

बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, सवाईमाधोपुर जिले में डूबने की चार अलग-अलग घटनाओं में पांच भाई-बहनों सहित आठ लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। 

Open in App

बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, सवाईमाधोपुर जिले में डूबने की चार अलग-अलग घटनाओं में पांच भाई-बहनों सहित आठ लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। 

जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा में सल्लोपाट क्षेत्र के गांव भूरा टिंबा में घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन मासूम भाई-बहनों आशा (6), राहुल (8) और अश्विन (6) की मौत हो गई। तीनों बच्चे घर के पीछे खेलने के दौरान गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

उधर, चित्तौड़गढ़ में मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दो छात्र बिहार निवासी अमित कुमार (24) और झारखंड निवासी ईशर मृणाल (25) कुंड के गहने पानी में डूबने से मौत हो गई। वे अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने झरिया महादेव गए थे। दोनों बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र थे। साथी छात्रों ने बताया कि हादसे के शिकार दोनों ही छात्र तैरना नहीं जानते थे, इसके बावजूद वे झरिया महादेव कुंड के गहरे पानी में उतरे।

इसी प्रकार श्रीगंगानगर के गांव डिग्गी में नहाते समय विक्रम (10) और उसकी बहन वीरपाल (17) की डूबने के कारण मौत हो गई। वहीं, धौलपुर में झरने में नहाते समय 23 वर्षीय रामचंद्र लापता हो गया। पुलिस ने कुंड में डूबने की आशंका जताई है। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। इसी प्रकार फ्रैंडशिप डे मनाने गंगापुर सिटी से करौली पहुंचे छह मित्रों में से एक मित्र सौरभ माली (18) की डूबने से मौत हो गई।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब