लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः 33 जिलों में 100 वर्ष से ज्यादा आयु के 14976 मतदाता, जानें सबसे अधिक कम किस जिले में , यहां जानें हर जिले का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 18:42 IST

झुंझुनू के बाद जयपुर में 1126, उदयपुर में 968, भीलवाड़ा में 844, सीकर में 828 और पाली में 820 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या इससे अधिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा।चूरू में 96, टोंक में 103, धौलपुर में 121,जैसलमेर में 153 मतदाता 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं।कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

जयपुरः राजस्थान के 33 जिलों में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के 14 हजार 976 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 1688 वृद्ध मतदाता झुंझुनू जिले में जबकि सबसे कम 73 बारां जिले में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदेश में करवाए वरिष्ठ मतदाताओं के भौतिक सत्यापन में ये आंकड़े सामने आए हैं।

एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इन वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनू के बाद जयपुर में 1126, उदयपुर में 968, भीलवाड़ा में 844, सीकर में 828 और पाली में 820 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या इससे अधिक हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे कम बारां में 73 मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे अधिक है। इसके बाद चूरू में 96, टोंक में 103, धौलपुर में 121,जैसलमेर में 153 मतदाता 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं। गुप्ता ने बताया कि इन मतदाताओं का अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान किया जाएगा, जो वृद्धजन चलने फिरने में सक्षम हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से पंचायत भवन या स्कूल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा और जो वृद्धजन आने- जाने में सक्षम नहीं हैं, अधिकारी उनके पास पहुंचेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे, इस कार्यक्रम में चुनावी पाठशाला के सदस्य मौजूद रहेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इन वृद्धजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर वृद्धजनों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos