लाइव न्यूज़ :

जोधपुर अफीम लूटने के लिए तस्करों ने 2 को मौत के घाट उतारा, एक अन्य लापता

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 12, 2020 21:14 IST

अफीम तस्करों ने पांच लोगों को उनके घरों से उठाया गया था। उनमें से महेंद्र व भैराराम के शव बरामद हो चुके हैं वहीं दो अन्य दूदे खां व श्रवण घायल अवस्था में मिले, जबकि एक अन्य कंवराराम अभी भी लापता है। 

Open in App
ठळक मुद्देगैंगवार ने तस्करों ने 5 लोगों का उनके घर से अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मारे गये इन दोनों युवकों ने मणिपुर से राजस्थान आई अफीम की खेप को लूटा था

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में मणिपुर से आई अफीम को लूटने को लेकर छिडें गैंगवार ने तस्करों ने 5 लोगों का उनके घर से अपहरण कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एक का शव उन्होंने मेडीप्लस अस्पताल के बाहर फेंक दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति का शव पास ही के बोरुंदा गांव के समीप मिला।

पुलिस द्वारा कि गई शुरूआती जांच में सामने आया है कि मारे गये इन दोनों युवकों ने मणिपुर से राजस्थान आई अफीम की खेप को लूटा था, जिसके चलते दूसरी गैंग के तस्करों ने गुस्से में आकर इनका अपहरण करके मौत की नींद सुला दिया।पुलिस के अनुसार जोधपुर के डांगियावास से 5 व्यक्तियों को उनके घर से अगवा कर लिया गया। अपहर्ताओं ने मणिपुर से अफीम की खेंप मंगवाई थी, लेकिन इन पांचों ने बीच में ही अफीम को लूट अपना कब्जा जमा लिया।

इनकी इस हरकत से गुस्साए दूसरे गैंग के लोगों ने इन पांचों को घर से अगवा कर लिया। इनके परिजन कल रात से इनकी तलाश में लगे थे, अचानक पता चला कि एक आदमी का शव मेडिप्लस अस्पताल के पास फेंका गया है। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वहीं सूचना मिली कि बोरुंदा गांव में भी एक युवक का शव मिला है। पड़ताल करने पर पता चला कि दोनों मृतक मित्र थे। वहीं दो अन्य युवक जख़्मी हालत में मिले, जिनका उपचार जारी है जबकि एक अन्य लापता है।

दरअसल, अफीम तस्करों ने पांच लोगों को उनके घरों से उठाया गया था। उनमें से महेंद्र व भैराराम के शव बरामद हो चुके हैं वहीं दो अन्य दूदे खां व श्रवण घायल अवस्था में मिले, जबकि एक अन्य कंवराराम अभी भी लापता है। पुलिस यह कड़ी जोडने में लगी है कि मणिपुर से अफीम किसके पास आनी थी? किसने अफीम को लूटा और बाद में अपहरण करके हत्या किसने की। पुलिस ने स्पष्ट रूप से अभी किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन कुछ गैंग पर पुलिस को शक है। कमिश्नेट पुलिस के साथ ही जिला ग्रामीण पुलिस के सहयोग से लोहावट और इसके आस पास के गांवों में दबिशें दी जा रही है। संदिग्ध लग रहे तस्करों की तलाश चल रही है। दोपहर तक पुलिस किसी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई।

 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"