लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री पर राज मिस्त्री ने हमला करने की कोशिश की

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:54 IST

Open in App

अमरावती, 29 नवंबर आंध्र प्रदेश के सूचना एवं परिवहन मंत्री पेर्नी नानी पर उनके गृह नगर मछलीपट्टनम में एक राजमिस्त्री ने रविवार को कथित रूप से हमला करने की कोशिश की, जिसमें वह बच गए और सुरक्षित हैं।

पुलिस ने बी नागेश्वर राव नाम के राज मिस्त्री को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि वह नशे की हालत में था।

मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह सुरक्षित हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि व्यक्ति ने उनपर पर हमला करने की कोशिश क्यों की।

मंत्री ने कहा, "उसने मेरे पांव छूने का प्रयास किया और अचानक से करणी निकाली और मुझ पर हमला करने की कोशिश की।"

पेर्नी ने कहा, " मैंने सौभाग्य से खुद को झुका लिया और मेरे सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावर को पकड़ लिया। "

कृष्णा जिला के पुलिस अधीक्षक रवींद्र बाबू ने कहा कि वह हमले का कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, " हम सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत खंगाल रहे हैं।"

राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री के श्रीवेंकटेश्वर राव (नानी) पेर्नी नानी से मिलने पहुंचे और घटना के बारे में उनसे जानकारी ली।

यह घटना तब हुई है जब मंत्री अपनी मां की मुत्यु का अनुष्ठान करने के संबंध में इंतजामों की निगरानी कर रहे थे।

घटना के वक्त मंत्री के कई समर्थक उनके घर पर थे।

राज मिस्त्री को बाद में पूछताछ के लिये स्थानीय थाने ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त