लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: रायपुर AIIMS में मां को कोरोना पॉजिटिव, नर्सिंग टीम तीन महीने की बच्ची को दूध पिला कर पुचकार रही है, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 15, 2020 16:49 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से जहां एक ओर लगातार निराशाजनक खबरें सामने आ रही थीं तो अब वहीं इस बीच रायपुर एम्स से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की तीन महीने की बेटी को नर्सिंग स्टाफ दूध पिलाती और पुचकारती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि बच्ची की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके कारण बच्ची को मां से दूर रखा गया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स का नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से भर्ती हुई एक महिला की तीन महीने की बेटी को दूध पिलाता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, बच्ची की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके कारण बच्ची को मां से दूर रखा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रायपुर एम्स में पीपीई किट पहने दो नर्सिंग स्टाफ छोटी सी बच्ची को बॉटल से दूध पिला रही हैं और पुचकार रही हैं।

वहीं, इस मामले में रायपुर एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ नितिन नागरकर का कहना है कि हमारे अस्पताल में कोरोना वायरस के 20 मामले हैं। इनमें से 2 मरीज के साथ उनके बच्चे भी आए थे। एक बच्चा 22 महीने का और एक तीन महीने का है। 3 महीने के बच्चे की देखभाल हमारा नर्सिंग स्टाफ कर रहा है और 22 महीने की बच्चे की देखभाल उसके पिता कर रहे हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 33 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 13 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी तक इस महामारी के कारण राज्य में किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्सरायपुरछत्तीसगढ़कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?