लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और एनसीआर में हुई बारिश, मौसम विभाग ने कहा- प्रदूषण का स्तर अब भी है खराब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 15:11 IST

राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में आज फिर बुधवार ( 8जनवरी) को बारिश हुई। हालांकि दिल्ली में मंगलवार से बारिश हो रही है। जिससे ठंड का असर बढ़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में आज फिर बुधवार ( 8जनवरी) को बारिश हुई।बारिश होने के बाद बावजूद प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर  रहा है। 

दिल्ली में मौसम लगातार अपनी करवटें बदलता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में आज फिर बुधवार ( 8जनवरी) को बारिश हुई। हालांकि दिल्ली में मंगलवार से बारिश हो रही है। जिससे ठंड का असर बढ़ा है। दिल्ली में मौसम के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई  के अनुसार दिल्ली के वतंसकुंज और फिरोज शाह रोड के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है। साथ ही दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भी हलकी बूंदाबांदी हुई। इस कारण कई यात्रियों को यातायात की समस्या का सामना करना पड़ा। गुरूग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश हुई है। 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में बारिश होने के बाद बावजूद प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर  रहा है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान सिस्टम ( एसएएफएआर)  ने बाताया कि लगातार तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 242 पर बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने जानकारी दी है कि दिल्ली में न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में कोहरा रह सकता है। 

कोहरे, ठंड और  बारिश  की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर भी फर्क पड़ा है और दिल्ली आने वाली लगभग 16 ट्रेनें देरी से चल रही है। इसमें नई दिल्ली- मालदा फरक्का एक्सप्रेस,  पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तमा एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रसे लेट चल रही हैं। इनके अलावा रक्सौल- आनन्द विहार सत्याग्रह एक्सप्रएस, गोरखपुर-आनन्द विहार हमसफर एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा- नई दिल्ली पुर्वा एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस भी देरी से चल रही है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर