लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में 29 अगस्त से बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:06 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों में 29 अगस्त से बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऐसा इसलिए होगा क्योंकि मॉनसून के कम दबाव के क्षेत्र के हिमालय की तलहटी से मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में फिलहाल मानसून का आंशिक, “रुक-रुक कर बारिश” वाला चरण देखा जा रहा है। आईएमडी ने बुधवार को एक बयान में कहा, “मॉनसून का कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के करीब बना हुआ है। इसके कल तक (26 अगस्त) वहां बने रहने का अनुमान है।” आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में मॉनसून ‘कमजोर’ पड़ गया है। उन्होंने कहा, “अगर मॉनसून का कम दबाव का क्षेत्र हिमालय की तलहटी के और करीब बढ़ता है और दो से तीन दिन लगातार वहां रहता है तो हम इसे ‘ब्रेक मॉनसून’ चरण कहेंगे।” मानसून के मौसम के दौरान, ऐसा समय होता है जब कम दबाव का क्षेत्र (मॉनसून ट्रफ) हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाता है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में तेज गिरावट आती है। इसे “ब्रेक मॉनसून” चरण कहा जाता है। हालांकि, हिमालय की तलहटी, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में वर्षा बढ़ जाती है। जुलाई में, मॉनसून दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंचने से पहले ही इस चरण में प्रवेश कर चुका था। उत्तर पश्चिम भारत में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों ने 10 अगस्त को फिर से "ब्रेक मानसून" चरण में प्रवेश किया जो 19 अगस्त तक जारी रहा। आईएमडी ने कहा कि 27 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती घुमाव की उम्मीद है। इसके 29 अगस्त से पश्चिमी छोर की तरफ आने की संभावना है, जिससे दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश हो सकती है। राजधानी में 29 अगस्त से हल्की बारिश का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम