लाइव न्यूज़ :

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी, आज देश के इन हिस्सों में होगी वर्षा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 10:21 IST

आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Open in App

नई दिल्ली:दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (India metrological department-IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर आज रुक-रुककर बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी / घंटा की गति से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के नरेला, बवाना, हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, गुरुग्राम, जींद, हिसार, सिवानी, गन्नौर, रोहतक, झज्जर, यूपी के बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, राजस्थान के पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली और आसपास के क्षेत्रों में आज मध्यम बारिश होगी। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जहां सुबह से बारिश होते हुए दिखाई दे रही है। फिलहाल, बारिश के साथ हल्की हवाएं भी चल रही हैं, जिसके कारण एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। 

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के अलावा उत्तर पश्चिम इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवातीय दबाव समुद्र तल से 3।1 किलोमीटर उपर तक उठ गया है जिसके कारण उत्तर भारत में बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो लगभग पूरे उत्तर भारत में 9 फरवरी और 10 फरवरी को बारिश होगी। 

मालूम हो, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने मंगलवार को मौमस को लेकर नई सूची जारी की थी जिसके मुताबिक भारत के 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी की थी। मंगलवार को आईएमडी ने कहा था कि  अगले तीन दिनों में भारत के कई राज्यों में बारिश होगी जिसकी वजह से मौसम के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

आईएमडी के मुताबिक,  8-9 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान है जबकि बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। 9-10 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी