लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, आगामी तीन चार दिनों तक मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: March 20, 2021 01:27 IST

Open in App

जयपुर, 19 मार्च राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सो में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के सांभर में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं धौलपुर और अजमेर में किशनगढ में 6-6 मिलीमीटर, दौसा के बसवा, सीकर के श्रीमाधोपुर में 3-3 मिलीमीटर, बीकानेर में 2.2 मिलीमीटर, सीकर के नीमकाथाना, रामगढ में 2-2 मिलीमीटर, जयपुर के नरैना, जयपुर तहसील और जयपुर हवाई अड्डे में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

देर शाम राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई और तेज हवाओं से मौसम में ठंडक का वातारण हो गया।

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति के अनुसार 20 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 21-22-23 मार्च को राज्य में एक बार पुनः मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं अचानक तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 मार्च को कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान झालावाड, कोटा, बारां,अलवर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर में कहीं कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे