लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जुलाई महीने में 1982 के बाद से हुई सर्वाधिक तेज बारिश, दर्ज की गई 153 मिलीमीटर बारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2023 11:02 IST

दिल्ली में हो रही मूसलाधार वर्षा के बारे में मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हो रही मूसलाधार वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट रविवार को हुई 153 मिलीमीटर वर्षा 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश हैइससे पहले 25 जुलाई 1982 को जुलाई में एक दिन में दर्ज की गई थी 169.9 मिलीमीटर बारिश

नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस मानसून की हुई जबरदस्त बारिश से एक तरफ तो लोगों को गर्मी और उमस से भारी राहत पहुंची है वहीं दूसरी ओर वर्षा के कारण दिल्ली के इलाके जलमग्म हो गये। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे जब 24 घंटे से रूक-रूक हो रही वर्षा थमी तो 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई और दिल्ली में मौसम की पहली बेहद तीव्र बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है।

अधिकारी के मुताबिक शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। रिज, लोधी रोड और दिल्ली विश्वविद्यालय के मौसम केंद्रों पर क्रमशः 134.5 मिलीमीटर, 123.4 मिलीमीटर और 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय के अनुसार 15 मिलीमीटर से कम बारिश ‘हल्की’, 15 मिलीमीटर से 64.5 मिलीमीटर ‘मध्यम’, 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर ‘भारी’ और 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर ‘बेहद भारी’ बारिश की श्रेणी में आती है। वहीं, 204.4 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज होने पर इसे ‘मूसलाधार’ बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।

बीते शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण शहर के कई मैदानों, अंडरपास, बाजार और यहां तक कि दिल्ली के कई अस्पतालों के परिसर में भारी जलभराव हो गया और सड़कों पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते लोगों की तस्वीरें और जल जमाव के दृश्य वायरल हो रहे हैं, जिसने दिल्ली के जल निकासी बुनियादी ढांचे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी