लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में 'राहत की बारिश'

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 4, 2022 19:14 IST

देश के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए बारिश जरूर राहत लेकर आई. 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा,पंजाब में भी राहत की बारिशदिल्ली में कुछ जगहों पर गिरे ओलेजम्मू में भारी बारिश के कारण दो की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

देश के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए बारिश जरूर राहत लेकर आई. 

दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा,पंजाब में भी राहत की बारिश

दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में भी बुधवार को बारिश हुई. चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है. लेकिन चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे है.

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली समेत कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी. पंजाब हरियाणा के अलाव पश्चिमी यूपी के हापुड़, बरेली, बदायूं, मेरठ, बागपत, टांडा, मिलक जैसे इलाकों में भी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई थी.

दिल्ली में कुछ जगहों पर गिरे ओले

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को ओले भी गिरे. रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार में दोपहर दो बजे के करीब ओलावृष्टि और तेज हवाएं देखने मिली. इससे पहले बुधवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था. बाद में इस चेतावनी को ‘ऑरेंज’ श्रेणी में तब्दील कर दिया गया था. दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था.

वहीं बुधवार तड़के हैदराबाद में भी तेज हवाएं और भारी बारिश हुई. इससे जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन भारी बारिश के कारण सीतारामपुरा, सिकंदराबाद छावनी और बेगमपेट समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया. 

जम्मू में भारी बारिश के कारण दो की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग रहा बंद

जम्मू में भारी बारिश के चलते बुधवार को हुई घटनाओं में दो लड़कियों की मौत हो गई और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ गया. सरकारी सूत्रों के मुताबिक उधमपुर जिले के मनवाल इलाके में बिजली गिरने से 13 वर्षीय एक लड़की झुलस गई और मंगलवार रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

एक अन्य घटना में डोडा जिले के चरला क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गई 18 वर्षीय एक लड़की के ऊपर पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, रियासी और राजौरी जिलों में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई जिसे बाद में बहाल कर दिया गया वहीं समरोली में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हुआ.

टॅग्स :दिल्लीहरियाणापंजाबमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?