लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओले भी गिरे

By भाषा | Updated: January 6, 2021 16:46 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, छह जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे। दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। काले बादल छाए रहने के कारण दृश्यता काफी घट गयी और कुछ देर तक हुई भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर जलजमाव के चलते यातायात बाधित हुआ।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पंचवटी रेड लाइट पर जलजमाव के कारण आजादपुर से मुकरबा चौक तक की सड़क पर यातायात पर असर पड़ा है। कृपया इस मार्ग से जाने से परहेज करें।’’

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है।

गुरुग्राम के निवासियों ने बारिश और ओले गिरने के वीडियो साझा किए।

सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

पालम, लोधी रोड, रिज क्षेत्र और आयानगर के मौसम केन्द्रों ने इस दौरान क्रमश: 4.2 मिलीमीटर, 10.4 मिलीमीटर, 5.1 मिलीमीटर और 8.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो 15 साल में जनवरी में सबसे कम था। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता ‘शून्य’ मीटर हो गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है और आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान भी जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं