लाइव न्यूज़ :

भारत ने एक और चीनी कंपनी को दिया झटका, भारतीय रेलवे ने थर्मल कैमरों के लिए टेंडर किया रद्द

By सुमित राय | Updated: July 1, 2020 22:35 IST

भारत ने चीन को एक और आर्थिक झटका देते हुए रेलवे के चीनी कंपनी से थर्मल कैमरा खरीदने का टेंडर रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी से थर्मल कैमरा खरीदने के लिए टेंडर रद्द कर दिया है।भारतीय रेलवे ने विभिन्न विक्रेताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह कदम उठाया गया है।भारत ने इससे पहले टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया था।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच भारत ने चीन को एक और बड़ा आर्थिक झटका दिया है। भारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी से थर्मल कैमरा खरीदने के लिए टेंडर रद्द कर दिया है। भारत ने इससे पहले टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया था।

भारतीय रेलवे ने विभिन्न विक्रेताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह कदम उठाया गया है। उनका कहना था कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गई हैं, उससे चीनी कंपनियों को लाभ होगा।

रेलवे ने 800 एआई आधारित कैमरे का टेंडर जारी किया था

रेलवे का उपक्रम रेल टेल ने पिछले महीने 800 कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित निगरानी कैमरे के लिए निविदा जारी की थी। ऐसे कैमरे शरीर का तापमान मापने के साथ यह भी पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति ने मास्क पहना है या नहीं।

भारतीय रेलवे ने इन कारणों से रद्द किया टेंडर

रेलटेल के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी ने पैनल में शामिल कारोबारी इकाइयों के लिए रूचि पत्र आमंत्रित किए थे। सूत्रों के अनुसार हालांकि कई भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के पत्र के बाद टेंडर को रद्द कर दिया गया। पत्रों में आशंका जतायी गई थी कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गई हैं, उससे चीन की कंपनी हिकविजन को लाभ मिल सकता है।

थर्मल कैमरे से व्यक्ति के शरीर के तापमान की सटीक माप की जाती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुखार की जांच करने वाले कैमरे का टेंडर

इन कैमरों के लिए शुरुआती टेंडर 9 जून को जारी की गई थी। बाद में संशोधित निविदा जारी की गई। जहां पहली निविदा में ऐसे कैमरे की मांग की गई है जो व्यक्ति के तापमान की सटीक माप कर सके और यह बता सके कि व्यक्ति को बुखार है या नहीं। वहीं संशोधित निविदा में 'डीप इन माइंड' प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया। हिकविजन डीप लर्निंग प्रौद्योगिकी के आधार पर लोगों का विश्लेषण करने और उनका वर्गीकरण करने में सक्षम है।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :भारतीय रेललद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए