लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच रेलवे इंजीनियर ने तैयार किया ऐसा उपकरण, जो सोशल डिस्टेंसिंग रखने की दिलाएगा याद

By भाषा | Updated: July 10, 2020 05:33 IST

दक्षिण रेलवे, त्रिवेंद्रम डिविजन के सीनियर डिविजनल सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर आर दिनेश ने अपने कनिष्ठ इंजीनियर आर निधीज द्वारा इस उपकरण के विकास का समन्वय किया। दिनेश ने कहा, ‘‘इसे ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण रेलवे के एक सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है जो लोगों को एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाये रखने के बारे में याद दिलाएगा।यह उपकरण किसी भी व्यक्ति की जेब या छोटे पर्स में आसानी से आ सकता है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी के बीच दक्षिण रेलवे के एक सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है जो लोगों को एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाये रखने के बारे में याद दिलाएगा। यह उपकरण किसी भी व्यक्ति की जेब या छोटे पर्स में आसानी से आ सकता है। इसे परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है या कलाई घड़ी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन करीब 30 ग्राम है। यह उपकरण मनुष्य की मौजूदगी का पता लगाने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है, यदि दूसरे ने भी वही उपकरण अपने पास रखा हो। 

दक्षिण रेलवे, त्रिवेंद्रम डिविजन के सीनियर डिविजनल सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर आर दिनेश ने अपने कनिष्ठ इंजीनियर आर निधीज द्वारा इस उपकरण के विकास का समन्वय किया। दिनेश ने कहा, ‘‘इसे ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह उपकरण लिये हुए दो या अधिक व्यक्ति यदि 2-3 मीटर की दूरी के भीतर आते हैं, तो यह उन्हें ध्वनि करके चेतावनी देगा। यह तब तक ध्वनि उत्पन्न करना जारी रखेगा जब तक कि उनके बीच तीन मीटर से अधिक की दूरी न हो जाए। इस प्रकार, यह उपकरण एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम के पालन में मदद करेगा।’’ 

उन्होंने बताया कि इस उपकरण को एक चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है और एक बार चार्ज होने पर यह 12 घंटे काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक प्रोटोटाइप विकसित किया है और इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। हम इसे बड़े पैमाने पर बनाने के लिए इसकी प्रौद्योगिकी अन्य जोन रेलवे को हस्तांतरित करने को तैयार हैं।’’ 

यह उपकरण निधीज का नवीनतम अविष्कार है। उन्होंने एक रोबोट ‘रेलमित्र’ भी बनाया है जो दवा, भोजन, पानी कोविड-19 मरीजों को वितरित कर सकता है। यह रोबोट कोविड-19 संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐसे मरीजों द्वारा इस्तेमाल की हुई प्लेट, बोतल, मास्क भी एकत्रित कर सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है