लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: तेज रफ्तार ट्रेनों, सुरक्षा पर होगा निर्मला सीतारमण का जोर, जानिए क्या हो सकती है रेल बजट में बड़ी घोषणाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 09:16 IST

मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से तेज रफ्तार वाली ट्रेनों पर ध्यान देने की बात करती रही है। ऐसे में संभव है कि बुलेट ट्रेन के शुरू होने से पहले सेमी-हाईस्पीड ट्रेनों के दायरे को बढ़ाने की बात इस बजट में हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देहाई स्पीड ट्रेनों का दायरा बढ़ाने पर हो सकता है निर्मला सीतारमण का जोररेलवे की परियोजनाओं में निजी निवेश बढ़ाने को लेकर भी हो सकता है कोई ऐलान

Railway Budget 2019: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को जब आम बजट पेश करेंगी तो उम्मीद जताई जा रही रेलवे को लेकर नरेंद्र मोदी की सरकार कुछ अहम और बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। इसमें फास्ट ट्रेन पर जोर, रेलवे यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और रेलवे की आय बढ़ाने की कोशिशों को लेकर कुछ घोषणाएं की जा सकती है। इससे पहले पिछले साल 1.48 लाख करोड़ की रेल बजट में अरुण जेटली ने बुलेट ट्रेन, रेलवे के सिग्नल सिस्टम में और सुधार, रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी, वाई-फाई की सुविधा और दूसरी सेवाओं को और बेहतर करने की बात कही थी।

रेलवे बजट 2019: क्या हो सकती है बड़ी घोषणाएं

रेलवे के किराये में कोई खास बदलाव आने की उम्मीद कम ही है। वैस, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रेलवे सुरक्षा फंड में 5000 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर सकती हैं। इसके अलावा रेल बजट में सभी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, एलईडी लाइट और टॉयलेट जैसी सुविधाएं बढ़ाने का एलान संभव है। साथ ही 2022 तक सभी रेलवे स्टेशन पर वाई फाई की सुविधा का भी निर्मला सीतारमण ऐलान कर सकती हैं।

मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से तेज रफ्तार वाली ट्रेनों पर ध्यान देने की बात करती रही है। ऐसे में संभव है कि बुलेट ट्रेन के शुरू होने से पहले सेमी-हाईस्पीड ट्रेनों के दायरे को बढ़ाने की बात इस बजट में हो सकती है। साथ ही दिल्ली-वाराणसी की तर्ज पर दूसरे शहरों के लिए भी वंदे मातरम ट्रेन शुरू करने संबंधित घोषणा की जा सकती है। रेलवे में निजी निवेश को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा है। संभव है कि सरकार कुछ परियोजनाओं में प्राइवेट इंवेस्टमेंट बढ़ाने के लिए काम कर सकती है।

टॅग्स :रेल बजटबजटसंसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप