लाइव न्यूज़ :

ठाणे में चार जुआघरों पर छापेमारी, 55 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 11:13 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), एक अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के विभिन्न इलाकों में चार जुआघरों पर छापेमारी के बाद, तीन महिलाओं सहित 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे पुलिस की प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि पिछले दो दिनों में नौपाड़ा, विट्ठलवाड़ी, नर्पोली और भिवंडी में छापे मारे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ ठाणे पुलिस की अपराध शाखा और स्थानीय थानों के कर्मियों ने 29 और 30 सितंबर को जुआ खेलने के चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान में 1,64,350 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंन बताया कि भिवंडी से 32, नौपाड़ा से 11, विट्ठलवाड़ी से तीन महिलाओं सहित छह लोग और नर्पोली से छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), महाराष्ट्र जुआ रोकथाम अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, जुआ खेलनेवालों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’