लाइव न्यूज़ :

भास्कर का दावा, अधिकारियों को दिखाकर प्रकाशित की जा रही खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2021 18:04 IST

भास्कर के मुताबिक आईटी टीम ने संस्थान में काम करने वाले कई लोगों के घरों पर भी रेड की है। दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देभास्कर समूह के 30 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेदैनिक भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर किया दावा, आयकर अधिकारियों को पहले दिखानी पद रही खबरें

दैनिक भास्कर अखबार समूह पर आज तड़के रेड की खबरों के बीच एक बार फिर देश में मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई हैं। अखबार के दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों समेत 30 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश डाली हैं। इस दौरान खबरें प्रकाशित करने के लिए भी भास्कर के पत्रकारों को आयकर विभाग से अनुमति लेनी पड़ रही हैं। ऐसी ही एक खबर प्रकाशित करते हुए भास्कर ने लिखा की 'यह खबर भास्कर पर रेड डालने आए IT अधिकारियों को दिखाकर पब्लिश की गई है। भास्कर दफ्तर में बैठे अधिकारियों का निर्देश है कि छापे से जुड़ी हर खबर दिखाकर ही पब्लिश करनी है।'

ऐसे वाकए देश में इमरजेंसी के दौर में अक्सर सुनने मिला करते थे, जब तत्कालीन सरकार ने खबरों पर सेंसरशिप लगा दी थी। जिसके अंतर्गत कोई भी खबर छापने से पहले सरकार से अनुमति लेना जरूरी कर दिया गया था।

भास्कर के मुताबिक आईटी टीम ने संस्थान में काम करने वाले कई लोगों के घरों पर भी रेड की है। दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। नाइट शिफ्ट के लोगों को भी दफ्तर से बाहर जाने से रोक दिया गया। रेड में शामिल अधिकारियों का कहना है कि ये सभी प्रक्रिया का हिस्सा है और पंचनामा होने के बाद इन्हें जाने दिया जा रहा है।

टॅग्स :दैनिक भास्करभोपालइंदौरआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'