लाइव न्यूज़ :

राहुल राजपूत मर्डरः हत्या से पहले का राहुल और युवती का Video हो रहा वायरल

By गुणातीत ओझा | Updated: October 11, 2020 19:31 IST

दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार शाम प्रेम संबंध में छात्र राहुल की बेरहमी हुई हत्या से ठीक पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में राहुल अपनी कथित प्रेमिका के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआदर्श नगर में प्रेम संबंध के चलते की गई थी छात्र राहुल राजपूत की हत्या।हत्या से पहले का राहुल और युवती का वीडियो हो रहा वायरल।

नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार शाम प्रेम संबंध में छात्र राहुल की बेरहमी हुई हत्या से ठीक पहले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में राहुल अपनी कथित प्रेमिका के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में राहुल और युवती के पीछे कुछ अन्य युवक भी चलते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस मामले में लड़की को प्रमुख गवाह बनाया जा सकता है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिगों के भी हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। 

वीडियो में गुलाबी रंग की कमीज पहने हुए राहुल युवती के साथ पैदल चलता नजर आ रहा है। उसके पीछे कुछ लड़के लड़के भी चलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद ही आरोपियों ने राहुल को बेरहमी से पीटा था। गंभीर हालत में राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक पिटाई के चलते उसकी आंत फट गई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। राहुत की दोस्त व कथित प्रेमिका को सुरक्षा कारणों से नारी निकेतन में रखा गया है। हालांकि इलाके की डीसीपी का कहना है कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से जहां भी रहना चाहेगी, वहां रह सकती है। 

राहुल राजपूत हत्या : परिवार ने लड़की के मौके पर होने की बात कही

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में छात्र राहुल राजपूत की हत्या के मामले में उसके परिवार के सदस्यों ने शनिवार को दावा किया कि घटना के समय मौके पर लड़की भी मौजूद थी और उसने राजपूत को बचाने का प्रयास भी किया था। राजपूत (18) की कथित तौर पर एक लड़की से दोस्ती को लेकर आदर्श नगर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में लड़की के भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि 21 वर्षीय लड़की खुद ही अपने परिवार को छोड़कर आश्रय गृह में रहने चली गई। घटना को याद करते हुए राजपूत के रिश्तेदार राजू नागर ने कहा, '' जब हम मौके पर पहुंचे, हमने देखा राहुल को पीटा जा रहा था। लड़की भी मौके पर ही मौजूद थी। हम नहीं जानते थे कि वे लोग कौन थे और राहुल को क्यों पीट रहे थे? लड़की ही थी जिसने आरोपियों की पहचान की और पुलिस को आरोपियों के बारे में बताया।

लड़की ने की थी राहुल को बचाने की कोशिश

लड़की ने झगड़े को रोकने और राहुल को बचाने की भी कोशिश की।'' राजपूत की मां रेणुका ने कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत अच्छा था और वह आईएएस अधिकारी बनना चाहता था। पुलिस ने बताया कि राहुल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था और वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। पुलिस के अनुसार राजपूत की अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ दोस्ती थी लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह पसंद नहीं था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि बुधवार शाम को राजपूत को किसी बहाने से नंदा रोड पर बुलाया गया था और जब वह वहां पहुंचा तो चार-पांच लोगों ने उस पर कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमें लड़की के भाई भी शामिल थे।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया