लाइव न्यूज़ :

आज अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, सोनिया का रायबरेली दौरा रद्द

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 23, 2019 11:36 IST

गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष फुरसतगंज में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे । बाद में वह गौरीगंज में नवनिर्वाचित बार सदस्यों (वकीलों) के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे ।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन की यात्रा पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा 'अमेठी आ रहा हूँ। घर के आंगन में अपनों के साथ बात-विचार होगा। ख़ुशियों की इस कहानी के रंग आपको तस्वीरों के माध्यम से दिखाता रहूँगा।' 

गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष फुरसतगंज में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे । बाद में वह गौरीगंज में नवनिर्वाचित बार सदस्यों (वकीलों) के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे ।

दुबे ने बताया कि राहुल गांधी हलियापुर में एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे तथा भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे । अपनी यात्रा के दूसरे दिन वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, बाद में वह दिल्ली लौट जायेंगे ।

राहुल इससे पहले चार जनवरी को अमेठी आने वाले थे लेकिन संसद सत्र चलने के कारण उनका दौरा उस समय स्थगित हो गया था । उस दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का भी अमेठी दौरा था वहीं, यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि सोनिया का दौरा अपरिहार्य कारणों से रदद हो गया है ।

उप्र में अमेठी और रायबरेली दो ऐसी लोकसभा सीटे है जिन्हें सपा बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के लिये छोड़ा है । 25 साल से एक दूसरे के विरोधी रहे सपा-बसपा के नये गठबंधन ने उप्र की अस्सी लोकसभा सीटों पर 38-38 सीटो पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है । गठबंधन ने दो सीटे छोटे राजनीतिक दलों के लिये छोड़ी हैं ।।

टॅग्स :राहुल गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब