लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी दो सीटों से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, उत्तर के अमेठी के साथ दक्षिण के वायनाड पर भी दांव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 31, 2019 12:56 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगेअमेठी सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी चुनौती दे रही हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा की। सुरजेवाला ने कहा, 'अमेठीराहुल गांधी की कर्मभूमि है। वो अमेठी को छोड़ नहीं सकते। इसके साथ-साथ दक्षिण भारत का भी उत्तर से एक सांस्कृतिक रिश्ता रहा है।'

उन्होंने कहा, 'केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से मांग आई कि राहुल गांधी दूसरी सीट से लड़ें। राहुल गांधी ने अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वायनाड सीट तीनों दक्षिण भारत के राज्यों को जोड़ने वाली संसदीय सीट है। एक तरह से तीनों प्रांतों का प्रतिनिधित्व वायनाड का संसदीय क्षेत्र करता है।'

अगर दोनों सीट जीतते हैं तो कौन-सी सीट छोड़ेंगे? इस सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि जो भविष्य के गर्भ में उस पर अभी बात करना मुनासिब नहीं। 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी राहुल गांधी पूरे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

क्या राहुल गांधी अमेठी में जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं? इस सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी ने क्यों दो सीट से चुनाव लड़ा था? क्या वो गुजरात में आश्वस्त नहीं थे। ये सवाल ही बचकाना है। स्मृति ईरानी हार की हैट्रिक लगाएंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीअमेठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस