लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राहुल गांधी का तंज भरा ट्वीट, कहा- 'शायद अगली बार मिस्टर शाह मोदी को बोलने दें'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 17, 2019 19:23 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, 'मैं भी पीएम मोदी से सवाल पूछना चाहता हूं कि आपने राफेल पर जवाब क्यों नहीं दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि अनिल अंबानी को आम आदमी का पैसा क्यों दिया गया। आपने मेरे साथ डिबेट क्यों नहीं की?' 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकसभा चुनाव-2019 के तैयारियों की बात की। पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरकार सक्षम हो तो IPL भी होते हैं और चुनाव भी चलता है।

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस की। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी की प्रधानमंत्री बनने के बाद ये पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। पीएम मोदी और अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसे ही खत्म हुई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज करते हुए एक ट्वीट किया। 

राहुल गांधी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा,  बधाई हो, मोदी जी। शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस! दिखा रहा है आपकी आधी लड़ाई। हो सकता है अगली बार आपको मिस्टर अमित शाह कुछ सवालों के जवाब देने की इजाजत दें। बहुत बढ़िया।

अमित शाह और पीएम मोदी के समांतर इधर राहुल गांधी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने बताया कि बीजेपी भी मीडिया से बात कर रही है तो उन्होंने तंज करते हुए कहा, 'वेरी गुड, प्रधानमंत्री का पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव परिणाम से चार पांच दिन पहले होता है। यह अजीब है कि प्रधानमंत्री अमित शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। सुना है दरवाजा बंद कर दिया गया है और कुछ पत्रकारों को घुसने नहीं दिया जा रहा है। बंद कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है।' 

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, मैं चाहता था कि कुछ पत्रकार मेरी ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछ आए लेकिन वहां से कुछ पत्रकारों को भी भगा दिया गया है।' राहुल गांधी ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा, मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुधार हो गया है और यह आपकी वजह से है। जिसके लिए मैं आव सब का धन्यवाद करता हूं। 

उन्होंने कहा, 'मैं भी पीएम मोदी से सवाल पूछना चाहता हूं कि आपने राफेल पर जवाब क्यों नहीं दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि अनिल अंबानी को आम आदमी का पैसा क्यों दिया गया। आपने मेरे साथ डिबेट क्यों नहीं की?'  

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट