लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले राहुल गांधी ने किया ट्वीट, लिखा-अगले 24 घंटे अहम

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2019 13:50 IST

एग्जिट पोल के बाद प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वे न्‍यूज चैनलों की ओर से प्रसारित एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान पर ध्‍यान न दें।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रियंका गांधी ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता स्‍ट्रॉन्‍ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल’ से निराश नहीं हों और सतर्क रहें। नतीजों से एक दिन पहले बुधवार को राहुल ने ट्वीट किया ' कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।'

वहीं, एग्जिट पोल के बाद प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वे न्‍यूज चैनलों की ओर से प्रसारित एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान पर ध्‍यान न दें।  कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ता स्‍ट्रॉन्‍ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा, 'आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्‍ट्रॉन्‍ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।' 

प्रियंका ने कहा था 'हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा' बता दें कि 19 मई को आए लगभग सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान जारी होते ही विपक्षी दलों में खलबली मच गई है। विपक्ष के नेताओं ने एक स्वर में एग्जिट पोल से नाइत्तेफाकी जाहिर की है। वहीं विरोधियों ने ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठाए हैं। 

गौरतलब है कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसएग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस