लाइव न्यूज़ :

शुक्रवार को मानहानि मामले में अहमदाबाद की अदालत में पेश होंगे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: July 12, 2019 06:57 IST

गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि गांधी अदालत के समक्ष पेश होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि गांधी अदालत के समक्ष पेश होंगे। अदालत ने दोनों नेताओं के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूतों को देखते हुए नौ अप्रैल को उनके खिलाफ सम्मन जारी किये थे।

अहमदाबाद, 11 जुलाईः कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वयं के खिलाफ अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और उसके चेयरमैन अजय पटेल की ओर से दायर एक आपराधिक मानहानि मुकदमे की सुनवायी के लिए शुक्रवार को यहां एक मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे। गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि गांधी अदालत के समक्ष पेश होंगे। दोषी ने कहा, ‘‘चूंकि सम्मन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी जारी किये गए थे, उनके भी कल पेश होने की उम्मीद है।’’

मानहानि का मुकदमा गत वर्ष तब दायर किया गया था जब गांधी और सुरजेवाला ने दावा किया कि अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक आठ नवम्बर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा के पांच दिन के अंदर 745.59 करोड़ रुपये के बंद हो चुके नोटों को बदलने के घोटाले में शामिल था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एडीसीबी बैंक के निदेशकों में से एक हैं। अदालत ने दोनों नेताओं के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूतों को देखते हुए नौ अप्रैल को उनके खिलाफ सम्मन जारी किये थे।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बैंक के खिलाफ ‘‘झूठे और मानहानिकारक आरोप’’ लगाये। अदालत ने गांधी और सुरजेवाला को सम्मन करने से पहले आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत एक जांच करायी थी। गांधी और सुरजेवाला के आरोप मुम्बई के एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए एक आरटीआई सवाल पर नेशनल बैंक फॉर एग्रिकल्चर एंड रूरल डेवलप्मेंट द्वारा दिये गए जवाब पर आधारित थे। एडीसीबी और पटेल ने इससे इनकार किया है कि बैंक ने इतनी बड़ी राशि के नोट बदले जैसा कि आरोप लगााया गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत