लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से ऑटोग्राफ लेने के बाद इमोशनल हुई ये लड़की, गले मिलकर लगी रोने, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: February 18, 2021 14:04 IST

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुडुचेरी का है, जहां एक छात्रा उनसे मिलने के बाद भावुक हो गई। राहुल गांधी ने भी लड़की को गले लगाया और तस्वीरें खिंचाई।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी के भारतीदासन राजकीय महिला महाविद्यालय का वीडियो, बुधवार को राहुल गांधी आए थे यहांऑटोग्राफ लेने के बाद एक छात्रा हुई भावुक, राहुल गांधी ने लगाया गले और तस्वीर भी खिंचवाईराहुल गांधी से जुड़े इस वीडियो को लेकर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं, कई यूजर्स ने की तारीफ तो कुछ ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

पुडुचेरी के दो दिनों के दौरे पर गए राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीदासन राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं से भी कई मुद्दों पर बात की। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक लड़की राहुल गांधी से मिलने के बाद काफी भावुक नजर आती है। दरअसल, राहुल गांधी जब एक मंच से छात्राओं से बात कर रहे थे, इसी दौरान एक लड़की मंच के नीचे उनके करीब पहुंच गई। 

राहुल गांधी भी इसके बाद मंच पर झुके और उसे ऑटोग्राफ दिया। राहुल गांधी को करीब देख लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो भावुक भी हो गई। इसके बाद राहुल ने उसे गले लगाा और तस्वीर भी खिंचवाई।

 

इस वीडियो को कांग्रेस कार्यकर्ता सहित कई लोग शेयर भी कर रहे हैं। कांग्रेस के सोशल मी़डिया की राष्ट्रीय संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। 

इस वीडियो को देख कई लोग पसंद कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ने इसे कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है। इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्राओं से उन्हें 'सर' नहीं कहकर 'राहुल' नाम से बुलाने का भी अनुरोध किया। उनकी इस बात पर खूब तालियां बजी।

लिट्टे के सवाल पर राहुल गांधी का जवाब

इसी क्रम में एक छात्रा ने उनसे सवाल किया, ‘लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) ने आपके पिता की जान ले ली थी, इन लोगों के बारे में आपकी क्या भावनाएं हैं?’ इसके जवाब में राहुल ने कहा कि हिंसा आपसे कुछ छीन नही सकती। 

उन्होंने कहा, 'मुझे किसी के प्रति गुस्सा या नफरत नहीं है। निश्चित रूप से, मैंने अपने पिता को खो दिया और वह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था।' तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, 'मुझे काफी दुख हुआ, लेकिन मुझमें गुस्सा नहीं है। मुझे कोई नफरत या क्रोध नहीं है। मैंने माफ कर दिया।' 

अपने पिता और दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को खोने के बावजूद उनकी राजनीतिक पारी से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा, 'हिंसा आपसे कुछ नहीं छीन सकती... मेरे पिता मुझमें जीवित हैं... मेरे पिता मेरे जरिए बात कर रहे हैं।'

गर्लफ्रेंड के सवाल पर राहुल गांधी का जवाब

राहुल गांधी ने अपने मित्रों और 'गर्ल फ्रेंड' के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके बहुत सारे दोस्त हैं जिनमें राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के अलावा समान पसंद वाले लोग शामिल हैं। 

राहुल से जब गर्ल फ्रेंड के बारे में फिर सवाल किया गया तो उन्होंने ने कहा, 'हम इसे किसी और दिन के लिए छोड़ देते हैं।' एक छात्रा ने कहा कि वह इंजीनियरिंग का कोर्स नहीं कर पा रही है जबकि उसे यह काफी पसंद है। इस पर राहुल ने छात्रा को अपना सपना पूरा करने की सलाह दी और मदद का आश्वासन दिया।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम