लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: कभी भाई राहुल गांधी तो कभी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुलमर्ग में ऐसे चलाई स्नोबाइक, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: February 21, 2023 14:56 IST

एक यूजर द्वारा राहुल गांधी के कश्मीर के गुलमर्ग में स्केटिंग करते हुए वीडियो ट्विटर पर ट्वीट किया गया है। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "पुरस्कार के रूप में, राहुल जी सफल भारत जोड़ी यात्रा के बाद गुलमर्ग में छुट्टियां मना रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों को कश्मीर के गुलमर्ग में स्नोबाइक चलाते हुए देखा गया है। इससे पहले राहुल गांधी को यहां पर स्केटिंग भी करते हुए देखा गया है।

जम्मू: सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को स्नोमोबाइल (Snowmobiles) चलाते हुए देखा गया है। 

बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद कश्मीर के निजी दौरे पर है। इस दौरान उन्हें घाटी के बर्फों पर कभी स्नोमोबाइल की सवारी तो कभी स्केटिंग करते हुए नजर आर रहे है। इस वीडियो को  भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास द्वारा भी शेयर किया गया है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस दो दिन पुराने वीडियो में राहुल गांधी को ठंड से बचने के लिए मोटे-मोटे कपड़ों के साथ स्की गॉगल्स में देखा गया है। वीडियो के शुरुआत में उन्हें एक शख्स से हाथ मिलाते हुए देखा जा रहा है और फिर वीडियो के पीछे से किसी को यह कहते हुए सुना गया है कि मैं शुक्रिया करता हूं कि कल आपने मेरी दावत कबूल की है। 

इसके बाद राहुल गांधी को स्नोमोबाइल चलाते हुए देखा गया है और उनके पीछे उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैठी हुई है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि कांग्रेस नेता स्नोबाइक चला रहे है और उनके आगे-पीछे भी कई और स्नोबाइक चल रही है। वहीं वीडियो के अंत होने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को भी स्नोमोबाइल चलाते हुए देखा गया है और उनके पीछे राहुल गांधी बैठे हुए है। 

जम्मू-कश्मीर के बारे में क्या बोले थे राहुल गांधी

इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे एक शख्स को यह कहते हुए सुना गया है कि कांग्रेस नेता ने 11500 तक के हाइट्स पर स्नोमोबाइल से गए थे। ऐसे में कांग्रेस नेता के गुलमर्ग का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्केटिंग करते हुए नजर आ रहे है। 

उनके द्वारा स्केटिंग करते हुए का वीडियो एक यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है जिसने कैप्शन में लिखा है, "पुरस्कार के रूप में, राहुल जी सफल भारत जोड़ी यात्रा के बाद गुलमर्ग में छुट्टियां मना रहे हैं।" इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया था। यही नहीं उन्होंने अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भी बोला था और कहा था कि इसका उद्देश्य ‘‘वास्तविक'' मुद्दों से ध्यान हटाना है। 

टॅग्स :राहुल गांधीवायरल वीडियोजम्मू कश्मीरGulmarg
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी