लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त, बिहार विधानसभा परिसर में महागठबंधन नेताओं ने किया मार्च, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू गायब

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2023 18:55 IST

जदयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के मार्च में जदयू से कोई क्यों नहीं था? इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअब इस मामले पर जदयू ने सफाई दी है। राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।नीरज कुमार ने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग तो हो रहा है।

पटनाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दिये जाने के बाद महागठबंधन के नेताओं ने विधानसभा के मुख्य द्वार से लेकर सदन तक मार्च निकाला। लेकिन इस मार्च से जदयू गायब रही। इसको लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है। हालांकि, अब इस मामले पर जदयू ने सफाई दी है। 

जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के मार्च में जदयू से कोई क्यों नहीं था? इसकी मुझे जानकारी नहीं है। जदयू के शीर्ष नेतृत्व से मार्च में शामिल होने के लिए महागठबंधन के दलों ने संपर्क किया था? इसकी भी मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।

यह अदालत का फैसला है। नीरज कुमार ने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग तो हो रहा है, लेकिन राहुल गांधी का मामले में न्यायालय ने आदेश दिया है। बता दें कि राहुल गांधी को दो साल की हुई सजा मामले पर महागठबंधन के नेताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर मार्च निकाला। विधानसभा के मुख्य द्वार से सदन तक महागठबंधन के नेताओं ने मार्च किया।

वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदन में भी महागठबंधन के दल राहुल गांधी मामले पर हंगामा किया, लेकिन जदयू के नेता शांत बैठे थे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही कैसे है? 

टॅग्स :राहुल गांधीBihar Legislative Assemblyजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos