लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का आरोप- ट्विटर सीमित कर रहा मेरे फॉलोअर्स की संख्या, पीएम मोदी के दबाव में कर रहा काम

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2022 09:05 IST

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या पिछले करीब 6 महीने से सीमित हो गई है। उन्होंने इस संबंध में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को चिट्ठी भी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी का आरोप- अगस्त के बाद से उनके ट्विटर अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी रूक गई है।राहुल गांधी के अनुसार अगस्त में उनके अकाउंट को कुछ दिनों के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद ऐसा हुआ। राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को 27 दिसंबर को चिट्ठी भी लिखी।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि यह माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म सरकार के दबाव में काम कर रहा है। राहुल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि ट्विटर पर उनके अकाउंट में अब नए फॉलोअर्स के जुड़ने की गति में कमी आई है। राहुल गांधी के अनुसार अगस्त 2021 में उनके अकाउंट को कुछ दिनों के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद उस पर फॉलोअर्स की संख्या का बढ़ना एक तरह से रूक गया है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को 27 दिसंबर को चिट्ठी लिखी थी। राहुल ने इसमें आरोप लगाया कि ये प्लेटफॉर्म संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में काम कर रहा है।

राहुल गांधी ने डेटा देते हुए ट्विटर पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने ट्विटर को आंकड़े देते हुए कहा है कि अगस्त से पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या में हर महीने करीब 2.3 लाख का इजाफा हो रहा था। कुछ महीनों में 6.5 लाख तक नए फॉलोअर्स भी जुड़े। राहुल गांधी के मुताबिक अगस्त-2021 से हर महीने करीब उनके 2500 फॉलोअर्स कम होते जा रहे हैं। साथ ही उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या भी तब से 1.95 करोड़ के आसपास ही टिकी हुई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या की तुलना भी की गई है। राहुल ने इन नेताओं के आंकड़े रखते हुए कहा कि इन सभी के फॉलोअर्स की संख्या में करीब-करीब समान गति से बढ़ोतरी हो रही पर उनके अकाउंट के साथ ऐसा नहीं रह गया है।

राहुल के आरोपों पर ट्विटर का क्या आया जवाब

अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार ट्विटर के प्रवक्ता ने राहुल गांधी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालांकि साथ ही कहा कि फॉलोअर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव होता रहता है क्योंकि कंपनी स्पैम और हेरफेर वाले अकाउंट से निपटने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करती है।

प्रवक्ता ने कहा कि ट्विटर हर महीने उसकी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए लाखों अकाउंट को हटाती रहती है। हालांकि, कांग्रेस ने ट्विटर की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए कहा कि ये संतोषजनक जवाब नहीं है। राहुल गांधी के ऑफिस के डिजिटल कम्यूनिकेशन के इंचार्ज श्रीवत्स वाईबी ने कहा, 'यह न तो पूरी तरह से व्याख्यात्मक है और न ही संतोषजनक प्रतिक्रिया है...घटनाओं का कालक्रम ट्विटर के दावों से मेल नहीं खाता है।'

बता दें कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अगस्त-2021 में उस समय विवादों में आ गया था जब उन्होंने दिल्ली में एक रेप पीड़िता के परिवार की तस्वीर ट्वीट कर दी थी। भाजपा की शिकायत के बाद ट्विटर ने माना कि राहुल गांधी ने उसके नियमों की अनदेखी की है। इसके बाद ट्विटर ने 8 दिनों के लिए कांग्रेस नेता का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था।

टॅग्स :राहुल गांधीट्विटरनरेंद्र मोदीअमित शाहशशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष