लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने रामनवमी हिंसा पर व्यक्त की चिंता, ट्वीट करके कहा, "घृणा और हिंसा से देश कमजोर हो रहा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2022 17:10 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ रही नफरत और हिंसा से देश कमजोर हो रहा है और नफरत फैलाने वाले समूह को सत्ता का प्रश्रय मिला हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की हैरामनवमी के मौके पर गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली स्थित जेएनयू में धार्मिक हिंसा हुईराहुल गांधी ने कहा कि नफरत फैलाने वाले समूह को सत्ता का प्रश्रय मिला हुआ है

दिल्ली: देश में बढ़ती आक्रामकता और हिंसक प्रवृति के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश की जनता से न्यायपूर्ण और सबको साथ में लेकर चलने वाले भारत के नवनिर्माण के लिए साथ खड़े होने की बात कही।

राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, "घृणा, हिंसा और बहिष्कार हमारे देश को कमजोर कर रही है। प्रगति का मार्ग भाईचारे, शांति और सद्भाव से बनता है। आइए एक न्यायपूर्ण, समावेशी भारत को सुरक्षित करने के लिए एक साथ खड़े हों।"

राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ रही नफरत और हिंसा के कारण देश कमजोर हो रहा है और नफरत फैलाने वाले समूह को सत्ता का प्रश्रय मिला हुआ है।

राहुल गांधी ने यह प्रतिक्रिया गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़पों के एक दिन बाद दी है। जिसमें जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

वहीं रामनवमी के दिन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कावेरी छात्रावास में रविवार को मेस में कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर दो छात्र संगठनों में भयंकर हिंसा हुई, जिसमें कुल छह छात्र घायल हुए हैं। जेएनयू हिंसा के कई कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें चोटिल छात्रों को दिखाया गया है।

मध्य प्रदेश के खरगोन में में रामनवमी के दिन हुई दो पक्षों के बीच जबरदस्त हिंसा देखने को मिली। घटना के बाद एक्शन में आयी शिवराज सरकार ने जिला प्रशासन को आदेश दिया कि खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव में शामिल आरोपियों के घर को बुलडोजर से गिरा दिया जाए।

खरगोन जिला प्रशासन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश की तामील करते हुए आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया है। क्षेत्र में भारी तनाव है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

टॅग्स :राहुल गांधीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मध्य प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब