लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने सरकार को किया सावधान, कहा- देश में कोरोना की मार के साथ आर्थिक तूफान आने वाला है

By शीलेष शर्मा | Updated: May 16, 2020 22:33 IST

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से पैकेज़ पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया और उम्मीद जतायी कि देर-सबेर सरकार को समझ आयेगा कि लोगों की जेब में पैसा डालना आज की कितनी बड़ी ज़रूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देएक ओर कोरोना की मार तो दूसरी तरफ देश आर्थिक संकट के बादलों से घिर चुका है अतः यही समय है कि हम अपनी रणनीति में बदलाव करें। यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सरकार को चेतावनी देते हुये कही।

एक ओर कोरोना की मार तो दूसरी तरफ देश आर्थिक संकट के बादलों से घिर चुका है अतः यही समय है कि हम अपनी रणनीति में बदलाव करें। यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सरकार को चेतावनी देते हुये कही। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि आने वाला समय और भी गंभीर होने वाला है क्योंकि देश आर्थिक तूफ़ान की चपेट में होगा। 

राहुल का मानना था कि जब तक लोगों के हाथों में नकद पैसा नहीं पहुंचेगा तब तक न तो आर्थिक हालत बदलेंगे और न ही लोगों की स्थिति। सरकार द्वारा घोषित पैकेज पर सीधा हमला बोलते हुये राहुल ने टिप्पड़ी की कि देश को क़र्ज़ का पैकेज नहीं चाहिये ,उनको सीधी मदद चाहिये। ज़रूरत इस बात की है कि किसानों ,मज़दूरों ,प्रवासी मज़दूरों जो अपने ही घुटनों से बदन ढक रहे हैं ,घर जाने के लिये हज़ारों किलो मीटर का सफर नंगे पैर नाप रहे हैं उनको नक़दी की ज़रुरत है न कि क़र्ज़ की।यह तमाम बातें उन्होंने उस समय कहीं जब  राहुल आज रीजनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संवाद कर रहे थे। 

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से पैकेज़ पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया और उम्मीद जतायी कि देर-सबेर सरकार को समझ आयेगा कि लोगों की जेब में पैसा डालना आज की कितनी बड़ी ज़रूरत है। लोगों को सीधे पैसे न देने के इरादे से पर्दा हटाते हुये इस बात का खुलासा किया कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां भारत की रेटिंग गिरा देंगी और उससे दुनिया में भारत की साख को धक्का लगेगा इस डर से यह सरकार नकद सहायता देने से भाग रही है। 

राहुल ने सरकार को दो टूक कहा कि आज हमको दुनिया क्या धारणा हमारे बारे में बनती है यह महत्वपूर्ण नहीं ,महत्वपूर्ण है कि हम अपने लोगों को संकट से कैसे बचाते हैं। जब तक लोगों के हाथों में पैसा नहीं पहुंचेगा तब तक मांग नहीं बढ़ेगी और मांग नहीं होगी तो उत्पादन कैसे बढ़ेगा। राहुल ने उदाहरण दिया इंजन स्टार्ट करने के लिये पहले तेल डालना होगा, यदि तेल नहीं होगा तो इंजन कैसे स्टार्ट होगा।

उन्होंने साफ़ किया कि लॉक डॉउन कोई ऑन -ऑफ़ स्विच नहीं है ,इसे एक दूरगामी रणनीति बनाकर लिफ्ट करना होगा। राहुल ने कुछ सुझाव भी दिये जिनमें ,आय सहयोग जिसमें 7500 रुपये देने  ,मनरेगा जिसमें 200 दिन का रोज़गार ,पीडीएस से बाहर 11 करोड़ लोगों को खाद्यान ,एमएसएमई को वेज़ प्रटेक्शन ,बड़े उद्द्योगों को क्रेडिट गारंटी ,और ब्याज सब्सिडी जैसे सुझाव शामिल थे 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराहुल गांधीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे