लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है', राहुल गांधी ने बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई पर पीएम मोदी पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 18, 2022 11:59 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में रिहा हुए 11 दोषियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिलकिस बानो गैंगरेप मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।राहुल गांधी ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में रिहा हुए 11 दोषियों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि पीएम ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई को लेकर निशाना साधा। दरअसल, गुजरात सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को छूट देने के अपने फैसले का बचाव करते हुए एक हलफनामा दाखिल किया था, जिसमें कहा गया कि दोषियों को छूट दी गई क्योंकि उन्होंने जेल में 14 साल पूरे कर लिए थे और उनका व्यवहार अच्छा पाया गया था।

वहीं, अब बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में छोड़े गए दोषियों को लेकर विपक्ष भाजपा पर लगातार हमला बोल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "लाल किले से महिला सम्मान की बात लेकिन असलियत में 'बलात्कारियों' का साथ। प्रधानमंत्री के वादे और इरादे में अंतर साफ है, प्रधानमंत्री ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान लाल किले की प्राचीर से महिला सशक्तिकरण के बारे में बोलने के 15 घंटे बाद बलात्कार और हत्या के 11 दोषियों को 15 अगस्त को रिहा किया गया था। 2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगों के दौरान बानो का बलात्कार किया गया था और उनकी बेटी सहित उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।

बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के लिए 2008 में 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। मगर 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति का पालन करते हुए उन्हें रिहा कर दिया। वहीं, गुजरात सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को माफी देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली गई थी। गुजरात सरकार ने कहा कि चूंकि इस मामले में जांच सीबीआई ने की थी तो उसने केंद्र से दोषियों को माफी देने की मंजूरी देने के लिए उचित आदेश लिए थे। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीBJPसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब