लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- इस 'चोरी' में फंसी फ्रांस की सरकार

By भाषा | Updated: November 24, 2018 20:54 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि इस 'चोरी' ने अब फ्रांस की सरकार को भी मुश्किल में डाल दिया है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि इस 'चोरी' ने अब फ्रांस की सरकार को भी मुश्किल में डाल दिया है।

गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "हमारे चौकीदार की चोरी ने, फ्रांस की सरकार को मुश्किल में डाल दिया हैं। राफेल सौदे को लेकर अब फ्रांस की जनता जाँच की माँग कर रही है।" उन्होंने दावा किया, "गली-गली तक ही नहीं, पूरे विश्व में ये शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है।" 

कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसमें कहा गया है कि फ्रांस के एक एनजीओ ने राफेल मामले को लेकर वहां के लोक अभियोजक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

पिछले कई महीनों से कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सवाल खड़े करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि संप्रग सरकार के समय विमान की तय कीमत के मुकाबले मोदी सरकार ज्यादा कीमत अदा कर रही है। उनका आरोप यह भी है कि इस सौदे में ऑफसेट साझेदार के तौर पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को उपेक्षित रखा गया और रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाया गया है।

सरकार की तरफ से कांग्रेस और राहुल गांधी के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है। सरकार और राफेल विनिर्माता कंपनी दसाल्ट का कहना है कि यह सौदा पूरी तरह से नियमों के तहत किया गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीराफेल सौदामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे