लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की मतदाताओं से अपील, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ‘बांटने वाली ताकतों’ के खिलाफ करें वोट

By भाषा | Updated: March 27, 2021 11:57 IST

असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिए बांटने वाली ताकतों के विरुद्ध अपना वोट जरूर डालें।प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी फेसबुक पोस्ट में असम के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर से निकलकर वोट करने की अपील की।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के बाद शनिवार को मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ‘बांटने वाली ताकतों के विरूद्ध’ वोट करें।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र मजबूत करने के लिए बांटने वाली ताकतों के विरुद्ध अपना वोट जरूर डालें। जय हिंद!’’ बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने भी ट्वीट कर लोगों से बिना डरे अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की थी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि आज असम में प्रथम चरण का मतदान है। मैं असम के लोगों विशेषकर युवाओं एवं मेरी बहनों से अपील करती हूं कि आज मतदान स्थल पर भारी संख्या में पहुंचकर वोट करें।

असम की प्रगति और सुनहरे भविष्य के लिए वोट करें।’’ असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। राज्य में आठ चरणों में मतदान होना है। 

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीअसम विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां